Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Win Turbo को 10,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में Honor X70 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है

Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

हाल ही में Honor X70 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Honor की 14,000 mAh की कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है
  • यह डिवाइस न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) स्टेज में पहुंच गया है
  • हाल ही में Honor X70 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ लाया गया है
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में अधिक बैटरी कैपेसिटी वाली स्मार्टफोन्स का ट्रेंड बढ़ा है। इन स्मार्टफोन्स की मार्केटिंग में दमदार बैटरी को प्रमुख विशेषता के तौर पर पेश किया जाता है। Honor और कुछ अन्य चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Honor की 14,000 mAh की कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। यह डिवाइस न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) स्टेज में पहुंच गया है, जिससे इसके कॉन्सेप्ट से मैन्युफैक्चरिंग की ओर जाने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 14,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होने पर यह अन्य बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के फ्लैगशिप मॉडल्स को पीछे छोड़ देगा। उदाहरण के लिए, पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro में 4,252 mAh की बैटरी है। 

Honor के आगामी स्मार्टफोन में 14,000 mAh की बैटरी होने पर इसका भार लगभग 220 ग्राम का हो सकता है। हालांकि, यह किसी स्मार्टफोन के लिए एक भारी साइज है लेकिन अधिक बैटरी कैपेसिटी के मद्देनजर यह समस्या नहीं होगी। इस वर्ष की शुरुआत में Honor  Win Turbo को 10,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में Honor X70 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। Honor के किसी स्मार्टफोन की यह सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी है। 

इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। Honor X80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 × 2,788 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक HDR ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Adreno 812 GPU दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »