Google ने बीते साल अपना नया फोन Google Pixel 10 लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 10 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
Google ने बीते साल अपना नया फोन Google Pixel 10 लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आपने इसे तब नहीं खरीदा था तो अब इसे खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला Pixel 10 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है, जिस पर बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ मिल रहा है। आइए Google Pixel 10 पर मिलने वाली डील से लेकर, डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 10 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 63,750 रुपये में लिस्टेड है, जबकि अगस्त 2025 में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं बैंक ऑफर में HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 60,750 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 30,900 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की वर्तमान स्थिति और मॉडल परे निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 19,249 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 10 में 1080x2424 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन कंपनी के Google Tensor G5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। इसके अलावा यह फोन 4970mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च