10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ

कंपनी ने Flipkart पर टैबलेट का टीजर जारी कर दिया है।

10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Flipkart

Moto Pad 70 Pro टैबलेट लॉन्च 27 जून को होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 सीरीज के दमदार चिपसेट से यह लैस होकर आने वाला है।
  • Moto Pad 70 Pro में बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
  • टैबलेट का साइज केवल 6.2mm मोटा बताया गया है।
विज्ञापन

Moto Pad 70 Pro कंपनी का नया टैबलेट है जो दो दिन बाद लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का नया टैबलेट धांसू फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 13 इंच का डिस्प्ले इसमें बताया गया है। Snapdragon 8 सीरीज के दमदार चिपसेट से यह लैस होकर आने वाला है। Moto Pad 70 Pro में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। आइए जानते हैं Moto Pad 70 Pro के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Moto Pad 70 Pro टैबलेट लॉन्च 27 जून को होने जा रहा है। टैबलेट में 13 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने Flipkart पर टैबलेट का टीजर जारी कर दिया है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 का रिब्रांडेड वर्जन इसे बताया जा रहा है। जिसका अर्थ है कि टैबलेट में समान स्पेसिफिकेशंस मिलने वाले हैं। Moto Pad 70 Pro एक स्लिम बिल्ड टैबलेट है जिसका साइज केवल 6.2mm मोटाई का बताया गया है। इसमें 3.5K रिजॉल्यूशन होगा और 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 

डिस्प्ले में पीक ब्राइटनेस 800 निट्स की बताई गई है। यह 99 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट इसमें बताया गया है। टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले, कीबोर्ड केस, किकस्टैंड भी साथ होगा। यानी यह एक लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ कंपनी ने स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है। इसमें Google का सर्कल टू सर्च फीचर भी बताया गया है। 

प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट इसमें बताया गया है। टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कहा गया है कि यह 12.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट का वजन 589 ग्राम बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »