Celsius Network को कोर्ट से मिली माइन किए गए Bitcoin बेचने की अनुमति

फर्म ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उसके पास फंड की कमी है और उसे फंडिंग के लिए कई प्रपोजल मिले हैं

Celsius Network को कोर्ट से मिली माइन किए गए Bitcoin बेचने की अनुमति

फर्म पर डिपॉजिटर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में लगभग 2.8 अरब डॉलर की रकम भी बकाया है

ख़ास बातें
  • फर्म ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उसके पास फंड की कमी है
  • इसने बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की है
  • फर्म ने रिस्ट्रक्चरिंग के लिए बिटकॉइन माइनिंग को महत्वपूर्ण बताया है
विज्ञापन
वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network को अमेरिका में एक कोर्ट से Bitcoin की माइनिंग और इसे बेचने की अनुमति मिल गई है। फर्म ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उसके पास फंड की कमी है और उसे फंडिंग के लिए कई प्रपोजल मिले हैं। 

Celsius Network के लॉयर्स ने कहा है कि फर्म मुश्किलों से निकलने के लिए क्रिप्टो माइनिंग में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की योजना रखती है। फर्म ने अपने प्रपोजल में बदलाव कर यह कहा है कि माइनिंग से मिलने वाले बिटकॉइन की बिक्री की रकम फर्म के कैश मैनेजमेंट सिस्टम से अलग रखा जाएगा। इससे बहुत से क्रेडिटर्स की आशंका दूर हो सकती है जिनके एसेट्स फर्म की बैंकरप्सी के कारण फंस गए हैं। हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने फर्म के बिटकॉइन माइनिंग के प्रपोजल का विरोध किया है। लॉ फर्म Kirkland & Ellis का अनुमान है कि फर्म के पास अक्टूबर तक फंड समाप्त हो सकता है। 

फर्म पर डिपॉजिटर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में लगभग 2.8 अरब डॉलर की रकम भी बकाया है। यह इसकी मौजूदा होल्डिंग्स से अधिक है। Celsius Network ने यूजर्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के बाद पिछले महीने बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की थी। फर्म के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की टेक्सस स्टेट सिक्योरिटी बोर्ड सहित कुछ रेगुलेटर्स जांच कर रहे हैं। इस बारे में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी Celsius से जानकारी मांगी गई थी। हालांकि, SEC ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया था। अल्बामा सिक्योरिटीज कमीशन के डायरेक्टर Joseph Borg का कहना था, "मैं इससे चितित हूं कि रिटेल इनवेस्टर्स सहित फर्म के क्लाइंट्स को उनके एसेट्स को रिडीम करने की जरूरत हो सकती है लेकिन वे ऐसा कर सकते। इससे उनकी वित्तीय मुश्किलें बढ़ सकती हैं।" 

पिछले वर्ष के अंत में इस फर्म ने लगभग 75 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। यह क्रिप्टो लेंडिंग से जुड़ी बड़ी फर्मों में शामिल है। यह अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को जमा करने वाले कस्टमर्स को इंटरेस्ट का ऑफर देती है और रिटर्न कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की लेंडिंग भी करती है। इसका कहना है कि रिस्ट्रक्चरिंग की कोशिशों के लिए बिटकॉइन माइनिंग महत्वपूर्ण है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Investigation, Regulators, Lending, Transactions, Bitcoin, Mining
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »