Blockchain और Crypto में हैं रोजगार के कई मौके

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कई एरिया में करियर के मौके हैं। इनमें फाइनेंस, इनवेस्टिगेशन और लॉ, टेक्नोलॉजी, कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिटी मैनेजमेंट शामिल हैं

Blockchain और Crypto में हैं रोजगार के कई मौके

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने हायरिंग भी बढ़ाई है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के लिए फंडिंग में तेजी आई है
  • ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के लिए काफी हायरिंग की जा रही है
  • क्रिप्टो सेगमेंट के बढ़ने के साथ हायरिंग में भी तेजी आने की संभावना है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसीज की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ब्लॉकचेन इंडस्ट्री में भी तेजी आ रही है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn के अनुसार, पिछले वर्ष क्रिप्टो सेगमेंट में जॉब पोस्टिंग्स लगभग पांच गुना बढ़ी थी। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के लिए फंडिंग में तेजी आई है और इसके साथ ही इन फर्मों ने हायरिंग भी बढ़ाई है।

Future Money Playbook के लेखक और Wrapped Asset Project में चीफ ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट Rohas Nagpal ने बताया कि क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कई एरिया में करियर के मौके हैं। इनमें फाइनेंस, इनवेस्टिगेशन और लॉ, टेक्नोलॉजी, कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिटी मैनेजमेंट शामिल हैं। इनमें एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन्स, डेरिवेटिव्स, इंश्योरेंस, स्टेकिंग और सिंथेटिक्स जैसे डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) सॉल्यूशंस के लिए फाइनेंशियल मॉडल्स डिवेलप करना, क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंशियल मॉडल्स और टोकनॉमिक्स तैयार करना और फंड जुटाने जैसे फंक्शंस में हायरिंग बढ़ रही है। 

क्या आपके पास इसके लिए एप्टिट्यूड है? यह जानने के लिए आप दो प्रोजेक्ट्स - Aave और Uniswap को स्टडी कर सकते हैं। अगर आप इनके फाइनेंशियल मॉडल्स को समझते हैं और ये आपको दिलचस्प लगते हैं तो क्रिप्टो फाइनेंस आपके लिए करियर का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में करोड़ों डॉलर का नुकसान हो रहा है। क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। एक क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टिगेटर को डार्कनेट मार्केट्स, मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम्स और हैकिंग जैसे अपराधों की जांच करनी होती है। 

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में भी करियर के काफी मौके हैं। एक ब्लॉकचेन डिवेलपर क्रिप्टो एसेट्स को मैनेज करता है, ब्लॉकचेन API इंटीग्रेट करता है और DApps, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को डिवेलप करता है। ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट एक विशेष इस्तेमाल के लिए बेहतर ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क को चुनता है और ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को डिजाइन करता है। ब्लॉकचेन सिक्योरिटी प्रोफेशनल ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को सिक्योर करने के साथ ही स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की ऑडिटिंग करता है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के नए एरिया में ब्रिज, क्रॉस चेन प्रोटोकॉल, DAO, मेटावर्स, NFT और Web 3 शामिल हैं। क्या आपके पास इसके लिए एप्टिट्यूड है? यह जानने के लिए Ethereum की गहराई में जाएं। टेस्टनेट पर एक टोकन क्रिएट करें,  API को इंटीग्रेट करने के बारे में सीखें और ओपन-सोर्स ट्रस्ट वॉलेट के कोड की जांच करें। इसके अलावा कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिटी को मैनेज करने में भी करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, NFT, DeFi, Investigation, Funding, Scams
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »