बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 41,000 डॉलर से नीचे हुआ प्राइस

हाल ही में RBI ने कहा था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन में इसे लेकर बदलाव नहीं हुआ है

बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 41,000 डॉलर से नीचे हुआ प्राइस

अमेरिका में बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने के बावजूद इसके प्राइस में कमजोरी है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष के अंत में जोरदार तेजी के बाद बिटकॉइन में गिरावट है
  • इसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग बड़ा कारण है
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1.78 प्रतिशत घटकर लगभग 1.61 लाख करोड डॉलर थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग 1.72 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 40,955 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले वर्ष के अंत में जोरदार तेजी के बाद बिटकॉइन में गिरावट है। इसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग बड़ा कारण है। अमेरिका में 11 बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने के बावजूद इसके प्राइस में कमजोरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.28 प्रतिशत घटकर लगभग 2,417 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Cardano, Solana, Ripple, Tron और Polkadot के प्राइस भी घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Litecoin, Iota और Qtum शामिल थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.78 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.61 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन ने वीकेंड पर 41,000 डॉलर से अधिक के लेवल को बरकरार रखा था। मार्केट में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच दबदबे के लिए मुकाबला है। Ethereum का प्राइस 2,400 डॉलर से कुछ अधिक है। इसे 2,500 डॉलर से अधिक पर ले जाने में तेजड़ियों की नाकामी से यह इस सप्ताह 2,400 डॉलर से नीचे जा सकता है।" कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ अपना कड़ा रवैया बरकरार रखा है। 

हाल ही में RBI ने कहा था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन में इसे लेकर बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC के बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति देने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसीज पर चाहे कोई कुछ भी करे लेकिन RBI और मेरी पोजिशन नहीं बदली है। इमर्जिंग मार्केट्स की इकोनॉमी के लिए यह एक बड़ा खतरा है और इस पर आगे जाकर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होगा।" दास का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जोड़ी और इससे मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थिरता को खतरा हो सकता है। RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कुछ वर्ष पहले एक सर्कुलर जारी कर उसके रेगुलेशंस के तहत आने वाली एंटिटीज पर ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स में डील करने को लेकर रोक लगाई थी। हालांकि, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस सर्कुलर को खारिज कर दिया गया था। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »