Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई लेवल पर पहुंचा, क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1.37 लाख करोड़ डॉलर पर था

Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई लेवल पर पहुंचा, क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का उच्चतम स्तर बनाया था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस बढ़कर 1,916 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 2.84 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस बढ़कर 36,318 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यह इस वर्ष बिटकॉइन का सबसे अधिक प्राइस है। दो वर्ष पहले बिटकॉइन ने लगभग 68,000 डॉलर का उच्चतम स्तर बनाया था। 

बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल Ether का प्राइस 1.83 प्रतिशत बढ़कर 1,916 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Polygon, Chainlink, Binance Coin, Polkadot, Litecoin और Stellar में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1.37 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "इनवेस्टर्स को सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि मार्केट में उत्साह बढ़ रहा है। इसमें गिरावट आने की आशंका है। बिटकॉइन में जोरदार तेजी के साथ AAVE, Chainlink और Synthetix जैसे लोकप्रिय DeFi प्रोजेक्ट्स में भी मजबूती आ रही है।" क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "बिटकॉइन और Ether के साथ  SOL, TON और MATIC ने मार्केट की तेजी में बड़ा योगदान दिया है। Ether का प्राइस इस महीने 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। डिजिटल एसेट इंडस्ट्री ग्रोथ के अगले दौर के लिए तैयार है। मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव है और इससे आगामी सप्ताहों में मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियां अनुकूल रहने पर तेजी जारी रह सकती है।" 

बिटकॉइन में कई महीनों तक गिरावट के कारण इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी।  RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इन पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »