बिटकॉइन का प्राइस 73,100 डॉलर से ज्यादा, Ether में अपग्रेड के बाद गिरावट

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में नेटवर्क अपग्रेड के बाद 0.7 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,950 डॉलर पर था

बिटकॉइन का प्राइस 73,100 डॉलर से ज्यादा, Ether में अपग्रेड के बाद गिरावट

इस सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी बढ़ावा मिल रहा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 73,118 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • पिछले दो दिन से बिटकॉइन से 73,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल बरकरार रखा है
  • Ether में नेटवर्क अपग्रेड के बाद 0.7 प्रतिशत की गिरावट थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 1.75 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 73,118 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले दो दिन से इसने 73,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल बरकरार रखा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इसका प्राइस कुछ गिर सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में नेटवर्क अपग्रेड के बाद 0.7 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,950 डॉलर पर था। बिटकॉइन से विपरीत, Ether अपने नवंबर 2021 में 4,891 डॉलर के हाई लेवल को नहीं तोड़ सका है। इसके Dencun अपग्रेड से  Ethereum की सपोर्ट वाली लेयर 2 ब्लॉकचेन्स के लिए ट्रांजैक्शंस फीस में कमी होगी और सिक्योरिटी में सुधार होगा। इसके अलावा Ripple, Chainlink, Tron और Litecoin के प्राइसेज में कमी हुई है। क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.75 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में तेजी का बड़ा कारण स्पॉट ETF में 1.1 अरब डॉलर की फंडिंग आना है। हाल ही में 82.1 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीजने वाली MicroStrategy ने अतिरिक्त बिटकॉइन की खरीदारी के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी की है। इससे इंस्टीट्यूशनल खरीदारी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 74,000 डॉलर पर है।" क्रिप्टो फर्म Liminal के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट,  Dhruvil Shah ने कहा, "नए इनवेस्टर्स को बिटकॉइन को खरीदने से पहले रिस्क का आकलन कर लेना चाहिए।" 

इस सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर दिया था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद से इनवेस्टर्स में उत्साह है। हालांकि, देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। पिछले महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ether, Resistance, Solana, Market, Demand, Support, Purchase, Bitcoin, Exchange, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  2. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  6. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  7. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  8. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  9. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  10. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »