बिटकॉइन का प्राइस 51,000 डॉलर से ज्यादा, Ether का प्राइस 42 डॉलर घटा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.54 प्रतिशत कम हुआ है। यह 2,799 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

बिटकॉइन का प्राइस 51,000 डॉलर से ज्यादा, Ether का प्राइस 42 डॉलर घटा

क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.54 प्रतिशत घटा है
  • Tether, Solana, Ripple और USD Coin में भी लॉस था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 0.25 प्रतिशत घटकर 1.95 लाख करोड़ डॉलर थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग 1.13 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 51,017 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसमें लगातार दूसरे दिन लॉस था। हालांकि, इसके बावजूद बिटकॉइन ने 51,000 डॉलर के लेवल को बरकरार रखा है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 375 डॉलर घटा है। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन में यह गिरावट का दौर है और इससे अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी घट सकते हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.54 प्रतिशत कम हुआ है। यह लगभग 2,799 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 42 डॉलर की गिरावट हुई है। इसके अलावा Tether, Solana, Ripple, USD Coin, Tron, Litecoin और Polkadot के प्राइस भी घटे हैं।  पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.25 प्रतिशत घटकर 1.95 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में कुछ मंदी का संकेत मिल रहा है। फंडिंग के रेट्स तेजड़ियों के पक्ष में नहीं हैं। बिटकॉइन में गिरावट थी लेकिन यह रेंज में है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi का कहना था, "क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के दिवालिया होने के बाद BNB का प्राइस अपने हाई पर पहुंचा है। इसका कारण Binance को लेकर रेगुलेटरी आशंकाओं का घटना हो सकता है।  Nvidia के चौथी तिमाही के नतीजे के दम पर AI टोकन्स में तेजी है।" 

कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर दिया था। पिछले महीने अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति दी गई थी। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। केंद्र सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर  भी 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज घटी हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
  2. GST नंबर ऑनलाइन कैसे करें प्राप्त, ये है रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  4. Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट
  5. Xiaomi Fan Festival: स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर गजब डिस्काउंट
  6. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. OnePlus Nord 6 आज हो रहा लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Oppo K14x 5G पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता खरीदें 6500mAh बैटरी वाला फोन
  9. ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
  10. Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »