Bitcoin में बड़ी गिरावट, प्राइस 94,000 डॉलर से कम हुआ

बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने शेयर्स इश्यू करने की योजना की जानकारी दी है

Bitcoin में बड़ी गिरावट, प्राइस 94,000 डॉलर से कम हुआ

इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से ट्रेड में कर रही हैं

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.40 प्रतिशत की तेजी थी
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.30 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 93,870 डॉलर पर था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के बिटकॉइन का रिजर्व बनाने से मना करने और इन्फ्लेशन को पूर्वानुमान कमजोर होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.40 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 3,422 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। XRP का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2.07 डॉलर पर था। इसके अलावा BNB का प्राइस 1.70 प्रतिशत से अधिक कम होकर लगभग 698 डॉलर पर था। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। 

बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने शेयर्स इश्यू करने की योजना की जानकारी दी है। इससे MicroStrategy के बिटकॉइन की दोबारा खरीदारी करने का संकेत मिल रहा है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy की अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीदने की योजना है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे थे। कंपनी ने बताया था कि उसने पिछले सप्ताह 5,262 बिटकॉइन की खरीदारी की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 1,06,612 डॉलर का प्राइस चुकाया गया है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने ये बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की थी। इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 27.7 अरब डॉलर का कुल खर्च किया है और प्रति बिटकॉइन औसत प्राइस लगभग 62,257 डॉलर का है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से ट्रेड में कर रही हैं। 

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था।  हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। इसस क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »