क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से ज्यादा

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी आई थी

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से ज्यादा

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी
  • Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस भी घटे हैं
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है
विज्ञापन
पिछले सप्ताह अमेरिका के फेडरल रिजर्व के Bitcoin का रिजर्व बनाने से इनकार करने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट हुई थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर इसका प्राइस लगभग एक प्रतिशत घटकर 96,100 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,341 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस भी घटे हैं। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आने और इसके एक लाख डॉलर को दोबारा पार करने पर सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। हालांकि, अगर इसका प्राइस 85,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने में नाकाम रहता है तो इसमें गिरावट बढ़ सकती है। 

अमेरिका में जल्द राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने वाले Donald Trump ने हाल ही में बनाई गई प्रेसिडेंशियल काउंसिल ऑफ एडवाइजर्स फॉर डिजिटल एसेट्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर Bo Hines को नियुक्त करने की घोषणा की है। इस काउंसिल का उद्देश्य डिजिटल एसेट्स के सेगमेंट में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ाना है। क्रिप्टो मार्केट को उम्मीद है कि इसके रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होगी। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी आई थी। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका Bitcoin का बड़ा स्टॉक बनाने की सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख, Jerome Powell ने बताया है, "हमें बिटकॉइन खरीदने की अनुमति नहीं है।" बिटकॉइन का रिजर्व बनाने को लेकर कानूनी मुद्दों पर उनका कहना था, "इस पर कांग्रेस को विचार करना है लेकिन फेडरल रिजर्व में इसके लिए कानून में बदलाव पर हम विचार नहीं कर रहे।" 

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »