Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में Copilot+ कैपेबिलिटी मिलती है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स गिया गया है
Photo Credit: Lenovo
इस लैपटॉप की 60 Wh की बैटरी Rapid Charge Boost फीचर को सपोर्ट करती है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Lenovo ने भारत में IdeaPad Slim 3 Gen 11 को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच और 15 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलते हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह Windows 11 पर चलता है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 का प्राइस
इस लैपटॉप का शुरुआती प्राइस 1,09,900 रुपये का है। लेनोवो इस लैपटॉप के लिए अपनी वेबसाइट के जरिए कस्टमर्स को उनकी जरूरत के अनुसार इसका कन्फिग्रेशन कराने का विकल्प देगी। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 को खरीदने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। इस लैपटॉप को Luna Grey कलर में खरीदा जा सकता है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में Copilot+ कैपेबिलिटी मिलती है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स गिया गया है।
इस लैपटॉप में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB Type-A पोर्ट, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 की 60 Wh की बैटरी Rapid Charge Boost फीचर को सपोर्ट करती है। लेनोवो का दावा है कि इस लैपटॉप को सिर्फ 15 मिनटों की चार्जिंग के साथ दो घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S10 Lite
Starts from ₹33,499
JBL New Live 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹15,999
OPPO Reno 16
Starts from ₹61,999
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999