Infinix Smart 20 की टक्कर Moto G37 और Realme P4 Lite 5G से हो रही है।
Photo Credit: Infinix/Motorola/Realme
Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G
Infinix ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G37 और Realme P4 Lite 5G से हो रही है। Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट प्रोसेसरे दिया गया है। Moto G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Infinix Smart 20, Moto G37 और Realme P4 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Infinix Smart 20 के 4GB+64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस, 700 nits हाई ब्राइटनेस और 19.7:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। जबकि Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G37 में 5200mAh बैटरी है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Smart 20 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 के साथ आता है। वहीं Moto G37 एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
प्रोसेसर
Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है। वहीं Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Infinix Smart 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Infinix Smart 20 में 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Moto G37 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!