• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Amazfit ने Bip सीरीज में विस्तार करते हुए अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip Max को लॉन्च कर दिया है।

Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazfit

Amazfit Bip Max में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Amazfit Bip Max में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazfit Bip Max में 550mAh की बैटरी मिलती है।
  • Amazfit Bip Max में 5ATM रेटिंग के साथ आती है।
विज्ञापन

Amazfit ने Bip सीरीज में विस्तार करते हुए अपनी नई स्मार्टवॉच Bip Max को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में दी गई 550mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें 2.07 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग के साथ आती है। यहां हम आपको Amazfit Bip Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazfit Bip Max Price

कीमत की बात करें तो Amazfit Bip Max की कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी। वहीं यह वॉच जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगी। यह स्मार्टवॉच सिल्वर कलर में आती है। 

Amazfit Bip Max Specifications

Amazfit Bip Max में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432x514 पिक्सल और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले टेम्पर्ड ग्लास + एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आती है। यह वॉच एंड्रॉयड 7.0 और उससे ऊपर, वहीं iOS 15.0 और उससे ऊपर के वर्जन का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। यह Zepp OS पर काम करती है। इस वॉच में ब्लूटूथ फोन कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है। BioTracker 6.0 PPG बायोमेट्रिक सेंसर (5PD + 2LED), एक्सेलेरेशन, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट, जियोमैग्नेटिक सेंसर आता है। 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम के लिए जीपीएस आता है। यह वॉच HYROX रेस समेत 150 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। इसमें 25 स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मूवमेंट और 8 स्पोर्ट्स मूवमेंट की स्मार्ट रिकगनिशन मिलता है।

Zepp Coach, ट्रैक रन मोड के साथ Zepp Coach रनिंग कोच, स्मार्ट ट्रेजेक्टरी करेक्शन, वर्चुअल पेसर, रेस अचीवमेंट प्रेडिक्शन का भी सपोर्ट करता है। हेल्थ फीचर्स में 24 घंटे हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस मॉनिटरिंग मिलता है। अन्य फीचर्स में कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर, स्मार्टफोन ऐप नोटिफिकेशन शामिल है, वहीं वॉच से म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा कंट्रोल भी मिलता है। इसके अलावा वॉच में 4GB स्टोरेज भी दी गई है। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 42.76 मिमी, चौड़ाई 49.58 मिमी, मोटाई 13.24 मिमी और वजन 52.6 ग्राम है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग के साथ आती है। इसमें 550mAh की बैटरी मिलती है जो कि सामान्य इस्तेमाल पर 20 दिन तक, अधिक इस्तेमाल पर 10 दिन तक और लगातार जीपीएस उपयोग पर 40 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »