Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A27 पर काम कर रहा है।

Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A26 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A27 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A27 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy A27 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A27 पर काम कर रहा है। अब तक कई रेंडर्स के साथ आगामी ए-सीरीज फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। अब लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए27 की कीमत का भी पता चला है। आपको बता दें कि Galaxy A27 हाल ही में मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इस फोन के आगमन की पुष्टि हुई और संकेत मिला कि Samsung इसे जल्द ही कई बाजारों में लॉन्च कर सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A27 की लीक कीमत से लेकर अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A27 Price

टिप्सटर रोलैंड क्वांड्ट ने डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Bluesky Social पर एक पोस्ट में Galaxy A27 की कीमत का खुलासा हुआ है। Galaxy A27 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €349 (लगभग 38,461 रुपये) होगी और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €439 (लगभग 48,380 रुपये) होगी। आपको बता दें कि Galaxy A26 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को €299 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को €369 में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A27 Features & Specifications

Samsung Galaxy A27 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy A27 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »