बिटकॉइन की बड़ी कामयाबी, रूस कर रहा फॉरेन ट्रेड में इस्तेमाल

बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं

बिटकॉइन की बड़ी कामयाबी, रूस कर रहा फॉरेन ट्रेड में इस्तेमाल

इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में भी रूस शामिल है

ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था
  • रूस में माइन हुए बिटकॉइन का इस्तेमाल ट्रेड में करने की अनुमति दी गई है
  • बहुत से पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में पिछले कुछ सप्ताह में काफी तेजी आई है। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। 

हाल ही में रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया, "रूस में माइन किए गए बिटकॉइन्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।" बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में रूस शामिल है। Siluanov ने कहा, "इस प्रकार की ट्रांजैक्शंस हो रही हैं। हमारा मानना है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए।" उनका कहना था कि भविष्य में डिजिटल करेंसीज में इंटरनेशनल पेमेंट्स की जा सकती हैं। 

इस महीने की शुरुआत में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को वैकल्पिक एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रकार के एसेट्स में बिटकॉइन का उदाहरण दिया था। पुतिन का कहना था कि बिटकॉइन को कोई रेगुलेट नहीं कर सकता। 

बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले सप्ताह 5,262 बिटकॉइन की खरीदारी की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 1,06,612 डॉलर का प्राइस दिया गया है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने ये बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की है। इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 27.7 अरब डॉलर का कुल खर्च किया है और प्रति बिटकॉइन औसत प्राइस लगभग 62,257 डॉलर का है। अमेरिका की इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भी लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया था। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर को भी फायदा मिला है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  3. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  4. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  5. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  6. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  7. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  8. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  9. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »