Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra को अबतक की सबसे कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। Amazon Great Summer Sale में फोन पर भारी डिस्काउंट लिस्ट किया गया है। फोन कंपनी का पॉपुलर फ्लैगशिप हैंडसेट रहा है जिसे काफी पसंद किया गया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे थे तो इससे बढ़िया मौका शायद ही मिले। फोन को भारत में अबतक के सबसे कम प्राइस में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं Amazon सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन आमतौर पर 1,29,999 रुपये के साथ लिस्ट होता है जिसमें इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। लेकिन Amazon की ग्रेट समर सेल में फोन को 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की प्रभावी कीमत इसके बाद 99,999 रुपये रह जाती है। लेकिन यहीं पर ऑफर समाप्त नहीं होगा।
Amazon सेल में कंपनी ने इसके साथ डिस्काउंट कूपन भी दिया है जो 2000 रुपये का है। इसे लगाने के बाद फोन की कीमत 97,999 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो फोन को और अधिक सस्ते में घर ले जा सकते हैं। EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त छूट दी गई है जिसमें चुनिंदा बैंको के कार्ड से खरीदारी पर 3000 रुपये तक फायदा लिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर फोन को 94,999 रुपये में पाया जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!