Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा

सीरीज के Vivo X500 और Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट मिल सकता है।

Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा

Vivo X500 सीरीज X300 के बाद अगली फ्लैगशिप सीरीज होगी।

ख़ास बातें
  • सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • इसमें Zeiss ट्यून्ड कैमरा सिस्टम आ सकता है।
  • Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन

Vivo X300 के बाद कंपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Vivo X500 के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन सीरीज पहली बार एक डेटाबेस में नजर आई है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo X500 सीरीज में शुरुआती दौर में तीन मॉडल्स शामिल होने वाले हैं। Vivo X500 सीरीज में पिछली सीरीज की तरह ही धांसू कैमरा स्पेसिफिकेशंस अपेक्षित हैं। Vivo X300 Ultra पिछली सीरीज का सबसे धांसू कैमरा स्मार्टफोन बना है। आइए जानते हैं Vivo X500 में क्या होने वाला है खास। 

Vivo X500 सीरीज पहली बार किसी लिस्टिंग में नजर आई है। सीरीज को कथित तौर पर GSMA IMEI डेटाबेस (via) में देखा गया है। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल दिखाई दिए हैं। इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500e को शामिल किया गया है। इससे साफ होता है कि कंपनी शुरुआती दौर में हाई एंड मॉडल्स को लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी उसी पैटर्न का अनुसरण कर सकती है जिसमें Ultra और फैन एडिशन जैसे मॉडल्स कुछ समय पश्चात् लॉन्च किए जा सकते हैं। 

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का जिक्र यहां पर नहीं किया गया है। हालांकि हालिया लीक्स में सामने आ चुका है कि सीरीज के Vivo X500 और Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है जो कि लेटेस्ट जेनरेशन का चिपसेट होने वाला है। कथित तौर पर कंपनी इस सीरीज में बैटरी अपग्रेड भी लेकर आ सकती है। कयास है कि सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

Vivo X500 में जाहिर तौर पर कंपनी कैमरा में बड़े अपग्रेड्स करने वाली। वहीं, इसमें Zeiss ट्यून्ड कैमरा सिस्टम आ सकता है। साथ में डाइनमिक रेंज को सुधारने के लिए LOFIC तकनीकी का सपोर्ट भी संभावित है। सीरीज के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई बयान अभी तक जारी नहीं किया है। सीरीज के स्मार्टफोन पहली बार लिस्टिंग में नजर आए हैं। संभावना है कि कंपनी इस सीरीज को 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • कमियां
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.31 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6040 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Versatile cameras and feature-rich
  • Camera kit to extend usability
  • Excellent display
  • Flagship performance
  • Solid battery life
  • Good camera-focused design with IP68/IP69 rating
  • कमियां
  • Expensive
  • Teleconverter lenses sold separately are also costly
  • Not for everyone
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »