ये कई तरह की एक्टिविटी जैसे रनिंग, साइकलिंग, क्लाइम्बिंग आदि में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Photo Credit: Rollme
Rollme VistaView स्मार्ट ग्लासेस में 13MP कैमरा लगा है
Rollme ने अपने नए VistaView AI स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए हैं। ये खासकर खिलाड़ियों, घुमक्कड़ों, और घर से बाहर ज्यादा एक्टिव रहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी के अनुसार ये वजन में हल्के हैं, और डिजाइन बहुत सोच-समझकर रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से दिया गया है। स्मार्ट ग्लासेस में 13MP कैमरा लगा है जिसमें Sony IMX386 HD लेंस मिलता है। ये OpenAI की तकनीकी से लैस हैं जो AI की मदद से चीजों को पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्ट चश्मों की कीमत और अन्य खास फीचर्स क्या क्या हैं।
Rollme VistaView स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने सिंगल ब्लेजिंग ओरेंज कलर में लॉन्च किया है। इनकी कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) है। कंपनी ने इनके साथ कई एक्सेसरी भी दी हैं जिसमें चार्जिंग केबल, प्रोटेक्टिव केस, क्लीनिंग क्लॉथ आदि भी शामिल हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने खास आउटडोर यूज के लिए लॉन्च किया है। VistaView स्मार्ट ग्लासेस में आरामदायक रैपअराउंड डिजाइन दिया गया है। ये कई तरह की एक्टिविटी जैसे रनिंग, साइकलिंग, क्लाइम्बिंग आदि में उपयोगी साबित हो सकते हैं। स्मार्ट ग्लासेस में 13MP कैमरा लगा है जिसमें Sony IMX386 HD लेंस मिलता है। यह शार्प फोटो खींचता है और 1080p के साथ 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये सूरज की तेज रोशनी में यूजर को सही से देखने की क्षमता देते हैं।
क्लियर ऑडियो के लिए इनमें विंड-नॉइज रिडक्शन फीचर है। इनमें बिल्ट-इन स्पीकर लगे हैं और फोन कॉल मैनेजमेंट के लिए टचपैड दिया गया है। ये OpenAI की तकनीकी से लैस हैं जो AI की मदद से चीजों को पहचान सकते हैं। चश्मे को किसी चीज की ओर मोड़ने भर से ये उसके बारे में पता लगा लेते हैं। इनमें मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट दिया गया है।
VistaView में 300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार ये 50 मिनट तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इनमें 10 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दिया गया है। ये 120 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम उपलब्ध करवा सकते हैं। Rollme VistaView सिंगल कलर में पेश किए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग