बिटकॉइन के 1 लाख डॉलर को पार करने पर इस देश की हुई चांदी....

अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है। मौजूदा वर्ष में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है

बिटकॉइन के 1 लाख डॉलर को पार करने पर इस देश की हुई चांदी....

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुना हुआ है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन को मान्यता देने वाले पहले देश El Salvador को काफी प्रॉफिट हुआ है
  • इस देश के पास लगभग 6,000 बिटकॉइन हैं
  • अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने गुरुवार को पहली बार एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी आई है। इससे बिटकॉइन को मान्यता देने वाले पहले देश El Salvador को काफी प्रॉफिट हुआ है। 

अल साल्वाडोर के प्रेसिडेंट Nayib Bukle ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  Facebook पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि उनकी सरकार की बिटकॉइन की होल्डिंग पर लगभग 33.3 करोड़ डॉलर का प्रॉफिट है। अल साल्वाडोर के पास लगभग 6,000 बिटकॉइन हैं। सोशल मीडिया पर Nayib के इस पोस्ट के बाद बहुत से यूजर्स ने उनकी तारीफ की। इनमें अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla के चीफ और क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक Elon Musk भी शामिल थे। हालांकि, Nayib ने अपने देश में विपक्षी दल के बिटकॉइन का विरोध करने पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे अल साल्वाडोर के लोग बिटकॉइन में कम प्राइस पर इनवेस्टमेंट करने से चूक गए थे। 

हालांकि, बिटकॉइन में शुक्रवार को चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी और इसका प्राइस लगभग 98,600 डॉलर पर था। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुना हुआ है। ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है। बिटकॉइन ने गुरुवार को 1,00,277 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया था। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली कार्यभार संभालने वाली नई सरकार के एजेंडा में इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी बनाना शामिल हो सकता है। अमेरिका में मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के प्रमुख की जिम्मेदारी ट्रंप ने Paul Atkins को देने की घोषणा की है। SEC में इससे पहले भी एटकिन्स ने कमिश्नर की पोजिशन पर कार्य किया है। 

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने लगभग 15,400 बिटकॉइन लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,02,100 बिटकॉइन हैं। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई का दो प्रतिशत से कुछ कम है। माइक्रोस्ट्रैटेजी  ने पिछले सप्ताह लगभग 15,400 बिटकॉइन 95,976 डॉलर के औसत प्राइस पर खरीदे हैं। हालांकि, कंपनी की बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट की स्ट्रैटेजी को लेकर सवाल भी उठे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »