• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप के नए कैमरा फ़ीचर से अब तस्वीरों और वीडियो पर लिख सकेंगे 'दिल की बात'

व्हाट्सऐप के नए कैमरा फ़ीचर से अब तस्वीरों और वीडियो पर लिख सकेंगे 'दिल की बात'

व्हाट्सऐप के नए कैमरा फ़ीचर से अब तस्वीरों और वीडियो पर लिख सकेंगे 'दिल की बात'
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने सोमवार को साझा किए जाने वाली तस्वीरों व वीडियो के लिए नए कस्टमाइज़ेशन विकल्पों का ऐलान किया। नए कैमरा फ़ीचर के साथ अब यूज़र को तस्वीरों व वीडियो में इमोजी जोड़ने के अलावा टेक्स्ट लिखने व उन पर कलाकारी करने का विकल्प भी मिलेगा। व्हाट्सऐप का कहना है कि नए कैमरा फ़ीचर को अभी एंड्रॉयड ऐप में जारी किया जा रहा है। जल्द ही यह फ़ीचर आईफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध होगा।

अब जब भी व्हाट्सऐप में आप किसी नई तस्वीर या वीडियो को साझा करेंगे तो ऑटोमेटिकली कलाकारी करने, लिखने और इमोजी जोड़ने का विकल्प दिखेगा। आपके डिवाइस में पहले से स्टोर किसी तस्वीर व वीडियो को साझा करने पर भी यह विकल्प मिलेगा।

तस्वीरों व वीडियो में लिखने, कलाकारी करने और इमोजी जोड़ने का यह फ़ीचर स्नैपचैट में काफी समय से है। गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब फेसबुक के किसी प्रोडक्ट में स्नैपचैट जैसा फ़ीचर जोड़ा गया हो। इससे पहले फेसबुक ने मैसेंजर डे नाम का फ़ीचर जारी किया है जो स्नैपचैट के स्टोरी फ़ीचर की नकल है। इससे पहले अगस्त में इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट स्टोरी की नकल करते हुए स्टोरी फॉरमेट फ़ीचर शामिल किया था।

इसके अलावा अब व्हाट्सऐप के इनबिल्ट कैमरा ऐप से सेल्फी लेने पर फ्रंट-फ्लैश सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही व्हाट्सऐप ने वीडियो रिकॉर्ड करते समय ज़ूमिंग का विकल्प भी दे दिया है यानी अब सिर्फ अपनी उंगलियों को ऊपर व नीचे कर ज़ूम इन और ज़ूम आउट किया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्ड करते समय स्क्रीन पर डबल टैप कर फ्रंट व रियर कैमरा में स्विच किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आज हम दुनिया भर में आपके दोस्तों व परिवार के साथ तस्वीरों व वीडियो साझा करने के अनुभव को ज्यादा कस्टमाइज़ करने के लिए नए फ़ीचर पेश कर रहे हैँ। इन फ़ीचर से आप किसी को याद करने के लिए बड़ा दिल या फिर अपनी पसंदीदा इमोज़ी जोड़ना सकते हैं। कभी-कभी एक तस्वीर हजारों शब्दों को बयां करती है। आप अब टेक्स्ट लिखने के साथ कलर व फॉन्ट स्टाइल भी बदल सकते हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, WhatsApp, Snapchat, Facebook
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »