• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी के जवाब में लॉन्च किया मैसेंजर डे

फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी के जवाब में लॉन्च किया मैसेंजर डे

फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी के जवाब में लॉन्च किया मैसेंजर डे
विज्ञापन
स्नैपडील को टक्कर देने की एक और कोशिश के चलते फेसबुक ने मैसेंजर डे नाम से एक नया फ़ीचर लॉन्च कर दिया है। फेसबुक मैसेंजर डे में स्नैपचैट स्टोरी की तरह तस्वीरें और वीडियो एक साथ एक स्टोरी (कहानी) को बयां करती दिखेंगी। लेकिन एक दिन बाद ही ये तस्वीरें व वीडियो गायब हो जाएंगी।

टेकक्रंच ने मैसेंजर डे के बारे में रिपोर्ट देते हुए लिखा कि फेसबुक ने स्नैपचैट के स्टोरी फ़ीचर की तरह मैसेंजर डे लॉन्च किया है। फेसबुक का यह फ़ीचर अभी पोलैंड में उपलब्ध है। इसके अलावा फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि, ''हम जानते हैं कि लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ हर दिन को यादगार बनाने वाले लम्हों की तस्वीरें साझा करते हैं। अभई पोलैंड में हम कुछ लोगों पर एक टेस्ट कर रहे हैं। इस समय हम इससे ज्यादा और कुछ नहीं बता सकते।'' हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह फ़ीचर पोलैंड से बाहर कब उपलब्ध होगा।

मैसेंजर डे फेसबुक मैसेंजर में कनवर्सेशन लिस्ट के ऊपर दिखता है। यूज़न किसी तस्वीर या वीडियो को साझा करने से पहले उनमें एनिमेटेड टेक्स्ट और ग्राफिक जोड़ सकते हैं।

इससे पहले अगस्त में फेसबुक ने ऐलान किया था कि वह एमएसक्यूआरडी स्टाइल फिल्टर और मास्क की टेस्टिंग कर रही है। इनका इस्तेमाल लाइव वीडियो, सेल्फी और दूसरे फोटो कंटेट के लिए किया जाएगा।

इससे पहले इसी महीने फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोर फ़ीचर की तरह इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआत की थी। स्नैपचैट स्टोरी की तरह ही इंस्टाग्राम स्टोरी से यूज़र एक सिंगल वीडियो में कई सारी तस्वीरें और वीडियो अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Messenger, Messenger Day, Instagram, Instagram Stories, Snapchat
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »