WhatsApp के ज़रिए अब आप किसी से भी मांग सकते हैं पैसे

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के यूज़र अब अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में रुपये के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान यह फीचर देखा गया है।

WhatsApp के ज़रिए अब आप किसी से भी मांग सकते हैं पैसे

WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के यूज़र के लिए नया फीचर
  • अब व्हाट्सऐप से मांग सकते हैं पैसे भी
  • पहले था पैसे भेजने का फीचर, अब मिली 'रिक्वेस्ट मनी' की सुविधा
विज्ञापन
WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के यूज़र अब अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में रुपये के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान यह फीचर देखा गया है। व्हाट्सऐप पेमेंट फिलहाल यूज़र को रुपये भेजने की सुविधा देता है। 'रिक्वेस्ट मनी' फीचर अभी दिखता तो है लेकिन यह काम नहीं करता। इसके अलावा व्हाट्सऐप का यह फीचर यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड तक सीमित है। यह एंड्रॉयड बीटा अपडेट वी2.18.113 का हिस्सा है और कथित तौर पर अभी ज्यादातर यूज़र की पहुंच से दूर है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई-आधारित पेमेंट फीचर भारत में टेस्टिंग के दौर से गुज़र रहा है।
 
whatsapp

व्हाट्सऐप पेमेंट

नया 'रिक्वेस्ट मनी' फीचर इस्तेमाल करने के लिए v2.18.113 वर्ज़न होना ज़रूरी है। इसमें सेटिंग - पेमेंट - न्यू पेमेंट विकल्प में जाना होगा। इसके बाद टू 'यूपीआई आईडी' और 'स्कैन क्यूआर कोड' चुनना होगा। वेरिफाई करने के बाद रिसीपिएंट चुनें। यहां 'पे मनी' और 'सेंड मनी' के अलावा 'रिक्वेस्ट मनी' का विकल्प भी चुना जा सकता है। ध्यान रहे, पहले सिर्फ पैसे भेजने की सुविधा ही शुरू की गई थी।
 
whatsapp

व्हाट्सऐप रिक्वेस्ट मनी

जिसे आपने पैसे भेजने की रिक्वेस्ट की है, उसके एक एसएमएस प्राप्त होगा। यह बैंक की तरफ से भी हो सकता है या 'फोन पे' जैसे ऐप की तरफ से भी। यह यूज़र पर निर्भर करता है कि उन्होंने किस यूपीआई को अपनाया है। गूगल तेज़ वालों को यह नोटिफिकेशन ऐप में ही मिल जाता है। बाद में पूरा ब्योरा 'पेमेंट हिस्ट्री' में देखा जा सकता है।

...तो कैसा लगा आपको व्हाट्सऐप का नया फीचर? क्या यह सुविधाजनक है? क्या आपने इसे अपनाया? अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट में साझा ज़रूर करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Payments, WhatsApp, Apps, India, Internet, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »