100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!

यह JBL One ऐप से कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर चाहे तो साउंड सेटिंग्स को अपने फोन के माध्यम से बदल भी सकता है।

100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!

Photo Credit: Gizmochina

JBL ने मार्केट में लेटेस्ट स्पीकर Authentics 30 को लॉन्च किया है। यह कंपनी का ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर बनकर आया है जो 100W की आउटपुट दे सकता है।

ख़ास बातें
  • इसमें एक बड़ा वूफर लगा है और दो ट्विटर लगे हैं।
  • यह वजन में 4.83 किलोग्राम का है।
  • इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

JBL ने मार्केट में लेटेस्ट स्पीकर Authentics 30 को लॉन्च किया है। यह कंपनी का ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर बनकर आया है जो 100W की आउटपुट दे सकता है। इसमें एक बड़ा वूफर लगा है और दो ट्विटर लगे हैं। स्पीकर में कंपनी ने एक हैंडल भी लगाया है जिसकी मदद से इसको उठाना काफी आसान हो जाता है। इसका वजन 4 किलो से ज्यादा बताया गया है। यह JBL One ऐप से कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर चाहे तो साउंड सेटिंग्स को अपने फोन के माध्यम से बदल भी सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और कौन से इसके अन्य खास फीचर्स। 

JBL Authentics 30 bluetooth speaker price

JBL Authentics 30 ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 2,999 युआन (लगभग 43,000 रुपये) है। इसे JD.com (via) से खरीदा जा सकता है। स्पीकर को कंपनी ने दो कलर्स में पेश किया है जिसमें अर्दी ओरेंज और मैटे ब्लैक को शामिल किया गया है। 

JBL Authentics 30 bluetooth speaker features

JBL Authentics 30 कंपनी का लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर है जो खास रेट्रो लुक में पेश किया गया है। स्पीकर में कंपनी ने एक वूफर और दो ट्विटर लगाए हैं। वूफर 138mm का है और ट्विटर 25mm का है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह 100W की आउटपुट दे सकता है। यह वजन में 4.83 किलोग्राम का है। इसलिए कंपनी ने इसके साथ में एक हैंडल भी दिया है जिससे इसे आसानी से उठाया जा सके। स्पीकर के डाइमेंशन 331 x 279 x 180 mm बताए गए हैं। ट्विटर्स की फ्रिक्वेंसी रेंज 45Hz से 20kHz तक बताई गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। 

स्पीकर का एक खास फीचर इसका ऐप सपोर्ट है। यह JBL One ऐप से कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर चाहे तो साउंड सेटिंग्स को अपने फोन के माध्यम से बदल भी सकता है। जेबीएल स्पीकर में बैटरी की बात करें तो यह बिल्ट-इन बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप यह दे सकती है। हालांकि इसे बिजली से भी चलाया जा सकता है। यानी घर पर अपने साधारण बिजली प्लग में भी लगा सकते हैं जो कि 100 से 240V AC को सपोर्ट करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »