Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे

Google Pay ऐप के अंदर एक नए पर्सनलाइज्ड फैशन और लाइफस्टाइल अनुभव के जरिए खरीदारों को एक ऐसा स्पेस मिल रहा है।

Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे

Photo Credit: Google Blog

Google Pay के लिए खास फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव आया है।

ख़ास बातें
  • Google Pay के लिए खास फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव आया है।
  • Google Pay में विजुअल सर्च और AI बेस्ड वर्चुअल ट्राई-ऑन मिलता है।
  • Google Pay के जरिए प्रोडक्ट्स और लुक्स सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन

Google अब भारत में अपने पेमेंट ऐप Google Pay के लिए खास फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव लेकर आया है। यह एक पायलट प्रोग्राम है जो कि फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर से विजुअल सर्च, एआई बेस्ड वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड को सीधे पेमेंट ऐप में शामिल किया गया है। इस सुविधा के बाद यह ऐप सिर्फ यूटिलिटी तक सीमित न रहकर एक इंटरैक्टिव शॉपिंग और इंस्पायर्ड करने वाला हब बन गया है। आइए जानते हैं कि गूगल पे ऐप में अब क्या बदलने वाला है।

Google Pay ऐप के अंदर एक नए पर्सनलाइज्ड फैशन और लाइफस्टाइल अनुभव के जरिए खरीदारों को एक ऐसा स्पेस मिल रहा है, जहां पर वो अपने हिसाब से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स और लुक्स सर्च कर सकते हैं, उन्हें देख सकते हैं और चयन कर सकते हैं। यह अनुभव कंपनी के शॉपिंग ग्राफ पर बेस्ड है और इसमें  60 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं जो कि लगातार अपडेट होते रहते हैं। वर्तमान में इस फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस फीचर को नए डिस्कवर टैब के जरिए उपयोग किया जा सकता है जो कि ऐप में सबसे नीचे की ओर मौजूद है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आप Google Pay ऐप का अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं।

Google Pay ऐप से क्या कर पाएंगे

पर्सनलाइज्ड फैशन कंटेंट: इसके जरिए आप अपने हिसाब से तैयार किए गए फैशन और कपड़ों के ट्रेंड्स का अनुभव कर सकते हैं, जिससे आपको शॉपिंग की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

वर्चुअल ट्राई-ऑन: किसी भी कपड़े को खरीदने से पहले आप प्रोडक्ट लिस्टिंग में दिए गए ट्राई-ऑन ऑप्शन के जरिए यह देख सकते हैं कि कपड़े आप पर कैसे लग रहे हैं। इसके अलावा आपको जल्द ही डेली के लिए प्री-जनरेटेड आउटफिट सजेशन भी देखने को मिलेंगे।

मिलते-जुलते स्टाइल खोजना: इसमें आप कोई फोटो क्लिक करके या फिर फोटो अपलोड करके तुरंत इंटरनेट पर मौजूद मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स भी खोज सकते हैं।

सीधे खरीदारी: जब आपको कोई लुक या प्रोडक्ट पसंद आए है तो आप टैप के जरिए सीधे और सुरक्षित तरीके से उस मर्चेंट की वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। जहां पर आप अपनी पसंद के पेमेंट माध्यम के जरिए भुगतान करके खरीदारी पूरी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pay, Google Pay Fashion, Google Pay Shopping, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  2. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  8. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  9. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »