• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप विंडोज और ओएस एक्स के लिए अलग सर्विस पर कर रहा है काम

व्हाट्सऐप विंडोज और ओएस एक्स के लिए अलग सर्विस पर कर रहा है काम

व्हाट्सऐप विंडोज और ओएस एक्स के लिए अलग सर्विस पर कर रहा है काम
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने पिछले साल अपने वेब यूजर के लिए व्हाट्सऐप सर्विस शूरू की थी। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने 'व्हाट्सऐप फॉर वेब' इंटरफेस की शुरुआत की थी जिससे स्मार्टफोन से मैसेज डेस्कटॉप ब्राउज़र पर देखे जा सकते थे। लेकिन अब खबर है कि, कंपनी विंडोज और ओएस एक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अलग से सर्विस पर काम कर रही है।

ट्विटर पर WABetaInfo द्वारा पोस्ट किये गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सऐप विंडोज और ओएस एक्स के लिए सर्विस पर काम कर रहा है। इन स्क्रीनशॉट में व्हाट्सऐप टीम द्वारा कथित ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट को देखा जा सकता है जिनमें आने वाले ऐप की रिलीज का संकेत दिया गया है।
 
ट्विटर पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट में 'डाउनलोड फॉर मैक ओएस एक्स', 'डाउनलोड फॉर विंडोज़', 'ओएस वर्जन सपोर्टैड बाय व्हाट्सैप नेटिव क्लाइंट' जैसे फ्रेज साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। हालांकि, अभी इन तस्वीरों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। लेकिन कंपनी के पास पहले ही वेब इंटरफेस है तो हो सकता है कि जल्द हमें व्हाट्सऐप वेब के लिए अलग सर्विस देखने को मिले।

पिछले महीने आई एक खबर के मुताबिक, ''व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में जल्द ही 'कॉल बैक' फीचर शामिल होगा। इस फीचर में बस एक बटन पर टैप पर बिना ऐप को खोले यूजर अपने दोस्तों को कॉल वापस कर सकेंगे। यह बटन नोटिफिकेश पैनल में व्हाट्सऐप मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन के साथ दिखेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप आईओएस में वॉयसमेल फीचर के भी आने की खबर है। '' इसके अलावा व्हाट्सऐप में ज़िप फाइल शेयरिंग फीचर भी शामिल होने की खबरें हैं। इस फीचर की मदद से यूजर व्हाट्सऐप पर भारी भरकम फाइल भी साझा कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  4. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  6. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  7. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  8. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  10. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »