• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सांसदों ने WhatsApp को कह दिया 'देश के लिए खतरा', जल्द लग सकता है बैन!

सांसदों ने WhatsApp को कह दिया 'देश के लिए खतरा', जल्द लग सकता है बैन!

एक सांसद Anton Nemkin ने एक कदम आगे बढ़ते हुए WhatsApp को कथित तौर पर "स्कैमऔर जासूसी टूल" तक कह डाला।

सांसदों ने WhatsApp को कह दिया 'देश के लिए खतरा', जल्द लग सकता है बैन!

Photo Credit: Pexels

इस पूरे मुद्दे के बीच, रूस ने अपने घरेलू चैट प्लेटफॉर्म MAX का ऐलान कर दिया है

ख़ास बातें
  • रूसी सांसद बोले - WhatsApp को देश छोड़ने की तैयारी करनी चाहिए
  • Meta पहले से रूस में 'Extremist' संगठन घोषित, अब बारी WhatsApp की
  • घरेलू MAX ऐप को प्रमोट कर रही सरकार, WhatsApp को बताया 'सिक्योरिटी रिस्क'
विज्ञापन
रूस में Meta के स्वामित्व वाला चैट ऐप WhatsApp अब खतरे में है। रूसी सांसदों ने साफ कहा है कि WhatsApp को देश छोड़ने की तैयारी कर लेनी चाहिए, क्योंकि इसे अब एक "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा" माना जा रहा है। ये बयान ऐसे समय आया है जब रूस अपने खुद के मैसेजिंग ऐप MAX को बढ़ावा दे रहा है और विदेशी ऐप्स पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

रॉयटर्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि रूस के सांसद Anton Gorelkin ने Meta को पहले ही “एक्सट्रीमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन” घोषित किए जाने की बात दोहराई और कहा कि जिस तरह Facebook और Instagram को पहले ब्लॉक किया गया था, उसी रास्ते पर अब WhatsApp भी है। उन्होंने Telegram पर लिखा कि Meta के सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक जैसा रवैया अपनाया जाना चाहिए। उनकी मानें तो WhatsApp को अब "प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर" की लिस्ट में डालने की जरूरत है।

दूसरे सांसद Anton Nemkin ने एक कदम आगे बढ़ते हुए WhatsApp को कथित तौर पर "स्कैमऔर जासूसी टूल" तक कह डाला। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए रूस विरोधी ताकतों को एक्सेस मिल सकता है और ये देश की डिजिटल संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे ऐप्स को रूस के डिजिटल सिस्टम से हटाना जरूरी है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस पूरे मुद्दे के बीच, रूस ने अपने घरेलू चैट प्लेटफॉर्म MAX का ऐलान कर दिया है। ये ऐप सरकार द्वारा डिवेलप किया जा रहा है और इसका मकसद WhatsApp जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स को रिप्लेस करना है। MAX के जरिए नागरिक न सिर्फ मैसेज कर पाएंगे, बल्कि सरकारी सर्विस को भी एक्सेस कर सकेंगे।

Telegram की बात करें, तो अभी के लिए उसे खतरा नहीं बताया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Telegram अब एक रूसी लीगल एंटिटी के तौर पर रजिस्टर होने की प्रक्रिया में है और सरकार के साथ सहयोग कर रहा है। इसी वजह से WhatsApp के मुकाबले Telegram फिलहाल सेफ जोन में है।

हालांकि, Meta की तरफ से अब तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से रूस की सरकार विदेशी टेक्नोलॉजी पर पाबंदियां लगा रही है, ये साफ है कि आने वाले महीनों में WhatsApp को रूस में ऑपरेट करना और मुश्किल हो सकता है।
 

रूस WhatsApp को क्यों बैन करना चाहता है?

रूसी सांसदों ने WhatsApp को 'सिक्योरिटी थ्रेट' बताया है और विदेशी सॉफ्टवेयर पर प्रतिबंध की मांग की है।

क्या पहले भी Meta के ऐप्स पर बैन लगा है?

हां, रूस में Facebook और Instagram को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।

MAX ऐप क्या है?

MAX रूस सरकार का खुद का मैसेजिंग ऐप है, जिसे WhatsApp का विकल्प बनाया जा रहा है।

Telegram पर बैन क्यों नहीं?

Telegram रूस के कानूनों का पालन कर रहा है और वहां लीगल एंटिटी बनने की तैयारी में है।

Meta या WhatsApp की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है क्या?

अब तक इस मुद्दे पर Meta की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, WhatsApp, MAX App
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »