WhatsApp के iPhone यूज़र्स को मिला नया फीचर

नया iPhone WhatsApp Beta अपडेट वर्ज़न नंबर 2.20.50.21 के साथ आता है। नया अपडेट व्हाट्सऐप में 'Info' विकल्प के साथ नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू जोड़ता है, लेकिन इसमें एक पुराने फीचर को हटा दिया गया है।

WhatsApp के iPhone यूज़र्स को मिला नया फीचर

WhatsApp Beta अपडेट में नए फीचर को जोड़ने के साथ एक पुराना फीचर हटाया गया है

ख़ास बातें
  • iPhone के लिए WhatsApp का नया अपडेट वर्ज़न नंबर 2.20.50.21 है
  • नए अपडेट में जोड़ा गया नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू
  • व्हाट्सऐप के नए अपडेट से पुराने शेयर शीट फीचर को हाटाया भी गया
विज्ञापन
WhatsApp अपने ऐप के बीटा वर्ज़न में नए फीचर्स को जोड़ने पर काम कर रहा है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार, कंपनी ने iPhone के लिए व्हाट्सऐप बीटा का एक नया अपडेट जारी किया है। यह अपडेट ऐप के अंदर चैट में एक नया ‘कॉनटेक्स्ट मेन्यू' जोड़ता है। बता दें कि ऐप के कुछ पुराने वर्ज़न में से एक में यह कॉन्टेक्स्ट मेन्यू देखा जा चुका है, लेकिन इसे बाद में हटा दिया गया था। हालांकि इसे हटाने का कारण व्हाट्सऐप ने बताया नहीं। अब लेटेस्ट WhatsApp Beta अपडेट में इसे वापस जोड़ दिया गया है। इसके अलावा नए अपडेट में शेयर शीट इंटिग्रेशन को व्हाट्सऐप से हटा दिया गया है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया आईफोन व्हाट्सऐप बीटा अपडेट वर्ज़न नंबर 2.20.50.21 के साथ आता है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि नया अपडेट व्हाट्सऐप में 'Info' विकल्प के साथ नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू जोड़ता है। जब आप किसी चैट के अंदर किसी मैसेज के ऊपर लंबे समय तक टैप करते हैं तो कॉन्टेक्स्ट मेन्यू पॉप-अप होता है और इसमें पहले 'स्टार', 'रिप्लाई', 'फॉरवर्ड', 'कॉपी' और 'डिलीट' विकल्प आते थे, लेकिन अब इसमें ‘इंफो' विकल्प भी जोड़ा गया है।

यह नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू विकल्प पुराने अपडेट का भी हिस्सा था, लेकिन अज्ञात कारणों से व्हाट्सऐप द्वारा हटा दिया गया था। नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू iPhone के लिए WhatsApp Beta 2.20.50.21 पर एकल और ग्रुप चैट दोनों में दिखाई देगा।

अगले बदलाव पर आते हैं। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि नए फीचर को जोड़ने के साथ व्हाट्सऐप ने इस अपडेट के जरिए एक पुराने फीचर को हटा दिया है। शेयर शीट नाम के इस फीचर को पिछले 2.20.40 अपडेट में लाया गया था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। इसका कारण भी बताया गया है। इसे इसलिए हटाया गया है, क्योंकि शेयर स्क्रीन क्रैश होने की समस्या लगातार आ रही थी। शेयर शीट एक तरह का मेन्यू होता है, जो फाइल साझा करते समय एक पॉप-अप मेन्यू की तरह आता है और यूज़र्स को एक क्लिक में अन्य यूज़र के साथ फाइल शेयर करने में मदद करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »