Whatsapp Iphone Update

Whatsapp Iphone Update - ख़बरें

  • अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
    WhatsApp जल्द ही Android और iPhone यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अब किसी अनजान नंबर के साथ चैट शुरू करने से पहले यूजर्स को एक वार्निंग स्क्रीन दिखाई जाएगी। इसमें नंबर से जुड़ी जानकारी जैसे उसका रजिस्ट्रेशन देश, कॉन्टैक्ट स्टेटस और कॉमन ग्रुप्स की जानकारी मिल सकती है। इसका मकसद यूजर्स को संभावित स्कैम और फर्जी मैसेज से बचाना है। WhatsApp का यह फीचर यूजर्स को चैट शुरू करने से पहले अतिरिक्त जानकारी देकर बेहतर फैसला लेने में मदद कर सकता है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
    WhatsApp ने कथित तौर पर ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर ऐप काम नहीं करेगा। अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को चैट बैकअप लेने की सलाह दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। iPhone यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।
  • बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
    वॉट्सऐप का नॉयज कैंसलेशन फीचर जरूरी आवाजों को अलग करता है और जो जरूरी नहीं है उन्हें म्यूट कर देता है और यह सब कुछ रियल-टाइम में होता है। इससे दूसरी तरफ वाला व्यक्ति सिर्फ आपकी ही आवाज सुन सकता है, चाहे आपके आस-पास कितना भी शोर क्यों न हो। iPhone और iPad समेत Apple डिवाइसेज में पहले से ही एक बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर मौजूद है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है।
  • WhatsApp में आया नया फीचर, इमोजी लिखते ही दिखेंगे स्टिकर, ऐसे करें यूज
    WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें स्टिकर सुझाव फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के तहत जब यूजर चैट बार में कोई इमोजी टाइप करेगा, तो उससे जुड़े स्टिकर अपने आप दिखाई देंगे। इससे यूजर्स बिना स्टिकर पैक खोले सीधे चैट में स्टिकर भेज सकेंगे। यह फीचर WhatsApp for iOS के वर्जन 26.8.76 में उपलब्ध है और धीरे धीरे ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
  • WhatsApp नहीं करेगा इन iPhone पर काम, जानें कौन से मॉडल हैं इसमें शामिल
    WhatsApp पुराने वर्जन का सपोर्ट न करके ऐप को ऑप्टिमाइज करना चाहता है और नए फीचर्स पेश करना चाहता है जो कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर पाएंगे। WhatsApp अपने यूजर्स को डिवाइस को अपडेट करने के लिए 5 माह की नोटिस पीरियड भी प्रदान कर रहा है। अगर उनका हार्डवेयर नए iOS वर्जन का सपोर्ट नहीं करता है तो उन्हें नया डिवाइस देखना चाहिए।
  • Whatsapp यूजर्स ध्‍यान दें! 1 जनवरी से इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा ऐप, देखें लिस्‍ट
    पॉपुलर मैसिजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) का सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा (Meta) ने कहा है कि वॉट्सऐप, नए साल से उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फ‍िर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। वॉट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है ताकि ऐप की सिक्‍योरिटी और फंक्‍शनैलिटी नई टेक्‍नॉलजीज के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे।
  • iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp पर आया नया फीचर, अब ग्रुप चैट होंगी और असरदार!
    इससे पहले यूजर्स WhatsApp में इवेंट बना सकते थे, लेकिन केवल Communities में, जिससे मेंबर्स ऑनलाइन मीटिंग जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते थे और आयोजित कर सकते थे।
  • WhatsApp Mute Video: वीडियो से ऑडियो हटाने का आसान तरीका
    WhatsApp Mute Video फीचर काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे पहले यूज़र्स को वीडियो से ऑडियो म्यूट करने के लिए अन्य वीडियो एडिटिंग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप ऐसा स्टेटस डालते समय या वीडियो भेजते समय चुटकी में कर सकते हैं। 
  • WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स
    नए WhatsApp अपडेट के बाद जब भी यूज़र iPhone की शेयर शीट का उपयोग करके कुछ साझा करेगा, तो यह फीचर उसे उन ग्रुप और एकल कॉन्टेक्ट का एक छोटा कॉन्टेक्ट बबल दिखाएगा, जिन्हें वह अकसर मैसेज भेजा करता है।
  • WhatsApp पर आया नया QR कोड फीचर, जानें कैसे करता है काम...
    QR Code सपोर्ट के साथ ही iPhone के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा में पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर को भी देखा गया है। हालांकि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टरों के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • WhatsApp डार्क मोड करें इस्तेमाल वो भी अपने कंप्यूटर पर
    Android और iPhone पर WhatsApp ऐप की तरह ही वेबसाइट पर भी डार्क मोड को इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp Web Dark Mode को एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं और हम आपको दोनों तरीके बताने जा रहे हैं।
  • WhatsApp iPhone ऐप पर अब 8 लोगों का ग्रुप कॉल संभव, यह है तरीका
    iPhone के लिए WhatsApp अपडेट के चेंजलॉग के अनुसार ग्रुप कॉल में यूज़र्स की संख्या में व्रिद्धी के अलावा इसमें मैसेज एक्शन मेनू को भी अपडेट किया गया है और iOS 13 यूज़र्स के लिए विज़ुअल सुधार भी किए गए हैं।
  • WhatsApp का कोरोनावायरस फेक न्यूज़ से लड़ने का तरीका आया काम
    WhatsApp का दावा है कि अत्यधिक फॉरवर्ड मैसेजों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई है कोरोनावायरस महामारी के समय में गलत सूचना के प्रसार पर रोक लगाना बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब संचार का प्राथमिक तरीका मैसेज और कॉलिंग बन गया है।

Whatsapp Iphone Update - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »