Whatsapp Account

Whatsapp Account - ख़बरें

  • WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
    WhatsApp अकाउंट हैक होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार यूजर्स अचानक अपने अकाउंट से लॉगआउट हो जाते हैं और उनका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल होने लगता है। ऐसे में सबसे पहले कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करना जरूरी माना जाता है। इसके लिए ##21# USSD कोड डायल किया जा सकता है। इसके बाद Meta के आधिकारिक शिकायत फॉर्म के जरिए अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सही जानकारी देने और जांच पूरी होने के बाद यूजर अपने नंबर और OTP की मदद से दोबारा अकाउंट एक्सेस कर सकता है।
  • WhatsApp पर परेशान करते हैं ब्रांड्स के मैसेज? एक शब्द लिखते ही क्लीन हो जाएगा इनबॉक्स
    WhatsApp पर आजकल बैंक ऑफर्स, शॉपिंग डील्स और अलग-अलग कंपनियों के Promotional Messages लगातार आने लगे हैं। कई बार इन मैसेज की वजह से जरूरी चैट्स ढूंढना मुश्किल हो जाता है। हालांकि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे मार्केटिंग मैसेज रोके जा सकते हैं। यूजर्स बिजनेस चैट mute कर सकते हैं, unsubscribe ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या परेशान करने वाले अकाउंट्स को block भी कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp का “Block Unknown Account Messages” फीचर भी spam कंट्रोल करने में मदद करता है। यहां जानें WhatsApp पर Promotional Messages रोकने के आसान तरीके।
  • आईफोन और एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका
    WhatsApp ने पहले एंड्रॉयड फोन पर अकाउंट के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान की थी और बाद में आईफोन पर भी एक से ज्यादा अकाउंट मैनेज करना आसान बनाया था। यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट उपलब्ध होने के चलते एक ही ऐप में ही दो अकाउंट ऐड कर सकते हैं और उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
    पेरेंट मैनेज अकाउंट युवा यूजर्स को माता-पिता की गाइडेंस और निगरानी में WhatsApp का उपयोग करने में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं। इस सेटअप के दौरान माता-पिता के वॉट्सऐप अकाउंट को उनके बच्चे के अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलती है, जिससे माता-पिता को कुछ सेटिंग्स और सिक्योरिटी ऑप्शन को मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।
  • WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
    WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Parent Managed Accounts नाम का नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए माता पिता या गार्जियन बच्चों के WhatsApp अकाउंट की सेटिंग्स और कम्युनिकेशन को कंट्रोल कर सकेंगे। पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज कर सकता है और वह किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है। इसके अलावा अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट की समीक्षा भी की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इस फीचर को एक्सेस करने के लिए Parent PIN की जरूरत होगी और चैट्स पहले की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी।
  • अब छूटेंगे हैकर्स के पसीने! WhatsApp में आया हाई-सिक्योरिटी फीचर, एक क्लिक में लग जाएगा लॉकडाउन
    Meta ने WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Strict Account Settings नाम का नया फीचर पेश किया है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें उनके काम या पहचान की वजह से एडवांस साइबर अटैक्स का खतरा रहता है। फीचर ऑन करने पर WhatsApp की कई सेटिंग्स अपने आप सबसे सख्त लेवल पर लॉक हो जाती हैं, जिससे अनजान लोगों से आने वाले अटैचमेंट्स और कॉल्स ब्लॉक हो जाते हैं। यह फीचर Settings > Privacy > Advanced में मिलेगा और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।
  • बड़ी टेंशन खत्म! बच्चों का WhatsApp जल्द पैरेंट्स के कंट्रोल में, नया फीचर करेगा सब मैनेज
    WhatsApp बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल और सेकेंडरी अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम के तहत पैरेंट्स बच्चों के लिए लिमिटेड WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे, जिसमें अनजान कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति नहीं होगी। नए फीचर में पैरेंट्स को कुछ एक्टिविटी विजिबिलिटी मिलेगी, लेकिन मैसेज और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे। सेकेंडरी अकाउंट्स में Updates टैब और Chat Lock जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।
  • बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ
    WhatsApp बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सेकेंडरी अकाउंट का कॉन्सेप्ट होगा, जो पैरेंट या गार्जियन के अकाउंट से लिंक रहेगा। पैरेंट कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स और कॉन्टैक्ट कंट्रोल कर पाएंगे, लेकिन मैसेज और कॉल कंटेंट पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। डिफॉल्ट तौर पर यह अकाउंट सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति देगा। फिलहाल फीचर बीटा स्टेज में है और इसके रोलआउट की टाइमलाइन सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp ने एक महीने में 98 लाख भारतीय अकाउंट किए बैन, आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
    WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म के नियमों, यूजर्स की सुरक्षा और फ्रॉड पर रोकथाम के लिए हर महीने करीबन 1 करोड़ से ज्यादा के अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। WhatsApp का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म का गलत उपयोग का पता लगाने वाले सिस्टम रजिस्ट्रेशन, मैसेज भेजने और नकारात्मक फीडबैक मिलने पर कई फेज में अकाउंट एक्टिविटी को मॉनिटर करते हैं।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp कर रहा नए सेटिंग फीचर पर काम, यूजर्स को मिलेगा साइबर अटैक से बचाव!
    वॉट्सऐप स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स मोड का उद्देश्य साइबर अटैक के प्रति संवेदनशील यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को बढ़ावा देना है, जिसे फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एंड्रॉइड 2.25.33.4 के लिए वॉट्सऐप बीटा के कोड में देखा गया था। यह टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है, सिर्फ आपने गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किया हो, क्योंकि इस पर अभी भी काम चल रहा है।
  • WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।
  • इस ट्रिक से चलाइए 1 WhatsApp अकाउंट को 4 डिवाइस पर, बिना किसी हैक के
    आज-कल कई लोग चाहने लगे हैं कि एक ही WhatsApp नंबर को फोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य फोन पर एक साथ इस्तेमाल करें, ताकि काम, निजी जीवन या फैमिली-यूसेज में फ्लेक्सिबिलिटी मिले। WhatsApp ने इस डिमांड को समझते हुए कुछ समय पहले Multi-Device सपोर्ट पेश किया था, जिसके जरिए यूजर एक प्राइमरी फोन नंबर के साथ चार अन्य डिवाइसेज तक लिंक कर सकता है। इस फीचर के जरिए अब आपका मोबाइल नंबर सिर्फ फोन तक सीमित नहीं बल्कि टैबलेट या सेकेंडरी डिवाइस पर भी काम कर सकता है और वो भी उसी चैट-हिस्ट्री, इमेज-वीडियो, स्टिकर्स आदि के साथ। इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि यह सेटअप कैसे करें और किन चीजों का ध्यान रखें।
  • 1 ही WhatsApp ऐप में चलाओ 2 अकाउंट, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    WhatsApp यूजर्स को दो-दो फोन नहीं रखने पड़ते हैं, क्योंकि Meta एक ऐसा फीचर देता है, जिसके जरिए एक ही WhatsApp ऐप में दो अकाउंट चलाना मुमकिन है। मतलब आपको पर्सनल और वर्क चैट्स के लिए बार-बार लॉग आउट करने या डुअल ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं। सिर्फ एक ऐप में दोनों अकाउंट ऐड करके आसानी से स्विच किया जा सकता है। ये फीचर Android यूजर्स के भारत समेत ग्लोबली उपलब्ध है। WhatsApp अकाउंट की Settings के अंदर Accounts सेक्शन में Add Account ऑप्शन पर टैप करने से जोड़ा जाता है दूसरा अकाउंट।

Whatsapp Account - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »