• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप पर अब भेज पाएंगे एक साथ 30 तस्वीरें, ऐप में ही कर सकेंगे जिफ़ इमेज सर्च

व्हाट्सऐप पर अब भेज पाएंगे एक साथ 30 तस्वीरें, ऐप में ही कर सकेंगे जिफ़ इमेज सर्च

व्हाट्सऐप पर अब भेज पाएंगे एक साथ 30 तस्वीरें, ऐप में ही कर सकेंगे जिफ़ इमेज सर्च
विज्ञापन
काफ़ी लंबे इंतज़ार के बाद व्हाट्सऐप ने आखिरकार पिछले साल नवंबर में जिफ़ इमेज सपोर्ट जारी किया था। सबसे पहले आईफोन यूज़र और उसके बाद दिसंबर में एंड्रॉयड यूज़र को इसके लिए अपडेट मिला। अब, इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने एक और कदम आगे बढ़ते हुए व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में ही जिफ़ सर्च को इंटिग्रेट कर दिया है। इसके अलावा मीडिया शेयरिंग की लिमिट को भी बढ़ाकर 10 से 30 कर दिया गया है।

व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.17.6 एंड्रॉयड में अब जिफ़ इमेज को सर्च कर इन्हें चैट करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनेट पर खोजकर इन जिफ़ इमेज को चैट में भेजा जा सकता है। इसके अलावा, मीडिया साझा करने की लिमिट को भी अब 10 से बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। इमोजी बटन पर टैप करने पर अब आपको नीचे एक जिफ़ आइकन दिखेगा।
 
whatsapp

जिफ़ सेक्शन खोलने पर कई सारे जिफ़ शेयरिंग विकल्प जैसे जिफ़ी उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद के कीवर्ड सर्च करके भी जिफ़ ढूंढ सकते हैं। और ऐप छोड़े बिना ही किसी यूज़र को  भेज सकते हैं। गौर करने वाली बात है, सभी यूज़र डिफ़ इमेज सर्च इंटिग्रेशन के साथ जिफ़ी नहीं देख पा रहे हैं। जैसे कि हमारी टीम में एक व्यक्ति को टेनोर जिफ़ सर्च दिख रहा है। शायद इसकी वजह है कि वह इसी कीबोर्ड को फेसबुक मैसेंजर पर भी इस्तेमाल करता है।
 
whatsapp

जिफ़ सपोर्ट को जब पहली बार लॉन्च किया गया था, तब यूज़र तस्वीरों या वीडियो को छोटी जिफ़ इमेज में कनवर्ट करने के बाद व्हाट्सऐप यूज़र को भेज सकते थे। इसके बाद यूज़र को फोन में पहले से स्टोर जिफ़ इमेज को साझा करने का विकल्प मिला था। और अब जिफ़ी इंटिग्रेशन के साथ जिफ़ शेयरिंग अनुभव पहले से कहीं ज्यादा मजेदार होगा।

इसके अलावा, तस्वीरें साझा करने को लेकर भी एक बड़ा बदलाव किया गया है। एक बार में व्हाट्सऐप से 10 तस्वीरें साझा करने की लिमिट को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। यूज़र ने इस बदलाव का स्वागत किया है। क्योंकि व्हाट्सऐप पर एक साथ ढेर सारी तस्वीरों को साझा करना एक कठिन काम था।

जैसा कि हमने बताया ऊपर बताए गए सभी फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.6 पर ही उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  11. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »