हाल ही में Realme ने भारत में GT 7 और Realme GT 7T को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी लाया गया था
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का GT 8 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने मई में GT 7 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400e दिया गया था। इसमें 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। Realme के GT 8 के डिस्प्ले और बैटरी के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
कंपनी के वाइस प्रेसिजेंट Chase Xu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में नई GT 8 सीरीज का संकेत दिया है। Realme GT 8 को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसे GT 8 Pro के साथ लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है।
टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Realme GT 8 में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसकी तुलना में, Realme GT 7 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। इस स्मार्टफोन के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 7,200 mAh की बैटरी दी गई है। भारत में GT 7 को 7,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
हाल ही में Realme ने भारत में GT 7 और Realme GT 7T को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी लाया गया था। इसे Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बनाया गया है। यह एक अलग Aston Martin Racing Green कलर में उपलब्ध है। GT 7 Dream Edition के 16 GB RAM + 512 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ को-डिजाइन किया है। यह Aston Martin की प्रमुख पहचान ग्रीन कलर में है और इसके बैक पर सिल्वर विंग लोगो दिया गया है और साथ में 'Formula One Team' सिल्वर कलर में लिखा हुआ है। इसमें कस्टम वॉलपेपर्स, आइकन और थीम हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग करते हैं। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme GT 7 के समान हैं। हालांकि, इसमें 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस