WhatsApp अकाउंट हो रहे हैं हैक, जानें क्या है पूरा मामला...

WhatsApp ने हैकिंग या धोखाधड़ी से बचने के लिए यूज़र्स को "टू-स्टेप वेरिफिकेशन" सेटिंग को लागू करने की राय दी है, जिसमें अकाउंट को दोबारा रजिस्टर करने के लिए सिक्योरिटी कोड के अलावा पिन भी चाहिए होता है।

WhatsApp अकाउंट हो रहे हैं हैक, जानें क्या है पूरा मामला...

Coronavirus lockdown के चलते सभी लोग हैं घरों में बंद

ख़ास बातें
  • कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते यूके में WhatsApp का इस्तेमाल बढ़ा
  • पहले भी सामने आ चुके हैं सोशल हैकिंग के मामलें
  • खुद को मित्र बताकर मांगते हैं व्हाट्सऐप सिक्योरिटी कोड
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown के दौरान भारत में सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। पूरे देश में बाज़ार, मॉल, दफ्तर आदि बंद हैं और लोग अपने कोरोनावायरस के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपना रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहने के लिए  व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और यही कारण है कि कुछ हैकर्स अब हैकिंग के जरिए यूज़र्स के व्हाट्सऐप अकाउंट तक आसानी से पहुंच बना रहे हैं। यूज़र्स के WhatsApp अकाउंट तक पहुंच पाने के लिए हैकर्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस प्रक्रिया को "सोशल हैकिंग" कहते हैं और इसके लिए छह अंकों के सिक्योरिटी वेरिफिकेशन कोड की ज़रूरत होती है, जो आपको फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होता है। हालांकि इस तरह की हैकिंग पिछले कुछ समय से मौजूद है, लेकिन कथित तौर पर युनाइटेड किंगडम में लोगों द्वारा WhatsApp का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे हैकिंग की यह शिकायते वहां बढ़ती नज़र आ रही है।

सोशल हैकिंग हमले के तहत, हमलावर पीड़ितों से संपर्क करने के लिए पहले से ही हैक किए गए अकाउंट का उपयोग करते हैं और यह दिखावा करते हैं कि वे  उनके ज्ञात मित्र हैं। यह बातचीत फेसबुक जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए से हो सकती है।

इस प्रक्रिया में हमलावर पीड़ित को झूठ बोलते हैं कि उन्हें अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को चालू करने के लिए एक सिक्योरिटी कोड चाहिए जो उनके नंबर पर नहीं आ रहा है। ऐसे में हैकर्स पीड़ित को बताता है कि उन्होंने इसे उन्हें (पीड़ित) को भेजा है। वे फिर पीड़ितों को कोड वापस उनके पास भेजने के लिए कहते हैं।

वास्तविकता में हैकर्स पीड़ित को उन्हीं का WhatsApp अकाउंट अपने डिवाइस पर सक्रिय करने का कोड भेजते हैं। यह कोड छह अंकों का होता है। एक बार जब पीड़ित हमलावरों को कोड दे देता है, तो हैकर्स पीड़ित के व्हाट्सऐप अकाउंट तक आसानी से पहुंच जाते हैं।

इस तरह की हैकिंग का किस्सा नया नहीं है। 2018 में भी इस तरह के किस्से सामने आ चुके हैं। हालांकि, कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते व्हाट्सऐप के इस्तेमाल में आए हालिया उछाल में माना जा रहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी विश्व स्तर पर 40 प्रतिशत बढ़ी है।

व्हाट्सऐप ने इस सिक्योरिटी कोड से संबंधित गड़बड़ी को लेकर किसी भी तरह का फिक्स नहीं दिया है। हालांकि, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे अपने सिक्योरिटी वेरिफिकेशन कोड को दूसरों के साथ साझा न करें। एक अलग FAQ पेज में यह भी कहा गया है कि यूज़र्स अपने फोन नंबर को फिर से वेरिफाई करके अपने चोरी किए गए खाते को वापस पा सकते हैं। यह सोशल हैकिंग प्रक्रिया के जरिए खाते का उपयोग करने वाले व्यक्ति को अपने आप लॉग आउट कर देगा।

इतना ही नहीं, यूज़र्स को बेहतर सुरक्षा के लिए "टू-स्टेप वेरिफिकेशन" सेटिंग को लागू करने की राय भी दी गई है, जिसमें अकाउंट को केवल एक सिक्योरिटी कोड के जरिए रजिस्टर नहीं किया जा सकता है।

इस तरीके को अपने अकाउंट में लागू करने के लिए आपको WhatsApp की 'Settings' पर जाना होगा और यहां 'Account' के अंदर 'Two-Step Verification' को सक्षम करना होगा। इससे जब भी आप अपने अकाउंट को दोबरा रजिस्टर करते हैं तो आपको खुद से सेट किया गया एक पिन डालना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »