Whatsapp Hack

Whatsapp Hack - ख़बरें

  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp यूजर्स सावधान! GhostPairing से हैक हो सकता है आपका अकाउंट, ऐसे करें बचाव
    WhatsApp यूजर्स के लिए नए खतरे का पता लगाया गया है। साइबरसिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने इस खतरे के बारे में पता लगाया है। फर्म के अनुसार, ऐप की वैध डिवाइस-लिंकिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल करके हैकर्स अब सामने वाली डिवाइस का पूरा एक्सेस पा सकते हैं। इसके लिए हैकर्स को डिवाइस के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि वे ऐसी सोशल ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे यूजर खुद ही झांसे में आकर डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को दे देता है।
  • बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके
    WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आपको यूजर के फोन नम्बर को पहले अपने डिवाइस में सेव करना पड़ता है। लेकिन आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं। ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। Truecaller ऐप के माध्यम से भी बिना नम्बर सेव किए मैसेज कर सकते हैं। Google Assistant के माध्यम से भी ऐसा किया जा सकता है।
  • E-Challan Scam: WhatsApp पर चल रहे ई-चालान स्कैम से सावधान! 16 लाख रुपये तक चुरा चुके हैं हैकर्स
    हैकर्स एक हाईटेक Android मैलवेयर कैंपेन के तहत व्हाट्सऐप पर नकली ट्रैफिक ई-चालान मैसेज भेज रहे हैं।
  • WhatsApp यूजर्स सावधान: फ्री मोबाइल का लालच देकर यूजर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेंध!
    रिसर्चर का कहना है कि इस व्हाट्सऐप मैलवेयर (WhatsApp Malware) को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह एंड्रॉयड के क्विक रिप्लाई फीचर का इस्तेमाल करता है।
  • WhatsApp अकाउंट हो रहे हैं हैक, जानें क्या है पूरा मामला...
    WhatsApp सोशल हैकिंग प्रकिया में हमलावर पीड़ितों से संपर्क करने के लिए पहले से हैक किए गए अकाउंट का उपयोग करते हैं और यह दिखावा करते हैं कि वे उनके मित्र हैं। इसके बचने के लिए व्हाट्सऐप ने यूज़र्स को कई सुझाव भी दिए हैं।

Whatsapp Hack - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »