व्हाट्सऐप करेगा दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन

व्हाट्सऐप करेगा दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन
विज्ञापन
मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने मीडिया में आई खबरों को गुरुवार को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ 25 सितंबर तक इकट्ठा किए गए डेटा को साझा नहीं करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का पालन करेगा। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "व्हाट्सऐप दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेगा। हमारी योजना निजता की नीति के साथ आगे बढ़ने की है। उपयोगकर्ताओं के विकल्प व सहमति पर न्यायालय का जोर उत्साहवर्धक है।"

इससे पहले खबर आई थी कि व्हाट्सऐप अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ 25 सितंबर तक इकट्ठा किए गए डेटा को साझा नहीं करने के दिल्ली उच्च न्याायलय के फैसले को नहीं मान रहा। मैशाबले वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद व्हाट्सऐप की शर्तो और गोपनीयता नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

व्हाट्सऐप की प्रवक्ता एने येह द्वारा गुरुवार को दिए गए एक बयान के हवाले से बताया गया, इस फैसले से नीति और शर्तों तथा पहले से बनाई गई योजना पर कोई असर नहीं है।

इससे पहले मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायाधीश संगीता धींगड़ा सहगल ने 23 सितंबर को कहा था कि व्हाट्सऐप अपनी पुरानी नीति के तहत 25 सितंबर 2016 तक इकट्ठा किए गए आंकड़ों को अपनी मूल कंपनी फेसबुक समेत किसी से भी साथ साझा नहीं करेगी।

अदालत ने कहा कि व्हाट्सऐप को उन यूज़र  के सभी आंकड़ों को डिलीट करना होगा, जो उसकी नई नीति से सहमत नहीं है और अपना अकाउंट बंद करना चाहते हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप को नई नीति लागू करने के बाद पुरानी नीति के तहत 25 सिंतबर तक इकट्ठा किए गए सभी यूज़र के आंकड़ों को नष्ट करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, Encryption, Privacy, India, Delhi, Delhi High Court, Apps

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »