• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • iPhone पर बार बार क्रैश हो रहा WhatsApp! कई यूज़र्स ने ट्विटर पर की शिकायत...

iPhone पर बार-बार क्रैश हो रहा WhatsApp! कई यूज़र्स ने ट्विटर पर की शिकायत...

कई iPhone यूज़र्स ने ट्विटर के माध्यम से WhatsApp क्रैशिंग की शिकायत की है। यूज़र्स ने शिकायत करते हुए जानकारी दी है कि जैसे ही वह ऐप को ओपन करने के लिए आइकन पर टैप करते हैं ऐप अपने-आप क्रैश हो जाती है।

iPhone पर बार-बार क्रैश हो रहा WhatsApp! कई यूज़र्स ने ट्विटर पर की शिकायत...
ख़ास बातें
  • WhatsApp यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से की शिकायतें
  • किसी iOS वर्ज़न तक सीमित नहीं है क्रैशिंग की समस्या
  • Meta सर्वर से जुड़ी हो सकती है समस्या
विज्ञापन
कई iPhone यूज़र्स ने आज बुधवार को ट्विटर के माध्यम से WhatsApp के बार-बार क्रैश होने की शिकायत की है। पहले यह समस्या केवल iOS 15.2 तक ही सीमित थी, लेकिन बाद में कई अन्य आईफोन यूज़र्स ने भी इसी प्रकार की समस्या का जिक्र सोशल मीडिया के माध्यम से किया। सोशल मीडिया के जरिए यूज़र्स द्वारा की जा रही शिकायतों से पता चला है कि आईफोन में व्हाट्सऐप क्रैशिंग की समस्या केवल किसी एक विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के अलग-अलग जगहों से यूज़र्स एक जैसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं।

कई iPhone यूज़र्स ने ट्विटर के माध्यम से WhatsApp क्रैशिंग की शिकायत की है। यूज़र्स ने शिकायत करते हुए जानकारी दी है कि जैसे ही वह ऐप को ओपन करने के लिए आइकन पर टैप करते हैं ऐप अपने-आप क्रैश हो जाती है। इस समस्या के कारण न तो वह व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही आए हुए मैसेज को पढ़ पा रहे हैं।
 

9to5Mac की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TestFlight के जरिए उपलब्ध व्हाट्सऐप बीटा में भी क्रैशिंग की समस्या आ रही है। तो ऐसे में माना जा रहा है कि यह iOS app की समस्या न होकर Meta के सर्वर के जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। कई WhatsApp Business यूज़र्स भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

WhatsApp के इंजीनियरिंग हेड नितिन गुप्ता ने WABetaInfo द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट का जवाब देते हुए क्रैश होने की समस्या को स्वीकारा है। उन्होंने प्रभावित यूज़र्स को ऐप को Airplane मोड में इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

WABetaInfo ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी है कि ऑनलाइन शिकायत सामने आने के कुछ घंटो बाग ही समस्या को फिक्स कर दिया गया था। हालांकि, व्हाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर समस्या में हुए सुधार को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for iPhone, WhatsApp for iOS, WhatsApp, iOS, iPhone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »