Whatsapp New Feature

Whatsapp New Feature - ख़बरें

  • WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए डुअल कैमरा मोड की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से एक ही समय पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। रियर कैमरे का फुटेज मुख्य स्क्रीन पर दिखेगा, जबकि फ्रंट कैमरे से यूजर का चेहरा छोटी विंडो में नजर आएगा। यूजर्स इस विंडो की जगह बदलने के साथ दोनों कैमरों के व्यू को आपस में स्विच भी कर सकेंगे। रिकॉर्ड किए गए वीडियो WhatsApp चैट, ग्रुप, चैनल और स्टेटस पर शेयर किए जा सकेंगे। फिलहाल यह फीचर कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग में है।
  • प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
    WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए नया View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर टेस्ट कर रहा है। इसके जरिए भेजा गया टेक्स्ट मैसेज रिसीवर केवल एक बार पढ़ सकेगा। मैसेज खोलने के बाद स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, कॉपी और फॉरवर्ड करने पर भी रोक रहेगी। पढ़ने के बाद मैसेज बंद करते ही उसका कंटेंट दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर iOS के बीटा वर्जन 26.45.10.73 में चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। सभी iPhone यूजर्स के लिए इसे कब जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए Sticker Reactions फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से किसी मैसेज पर Emoji के अलावा स्टिकर लगाकर भी रिएक्शन दिया जा सकेगा। खास बात यह है कि एक ही मैसेज पर अधिकतम 20 स्टिकर रिएक्शन्स लगाने की सुविधा मिल सकती है। इसमें यूजर्स अपनी मौजूदा स्टिकर कलेक्शन से स्टैटिक और एनिमेटेड दोनों तरह के स्टिकर चुन सकेंगे। मैसेज मेन्यू में इसके लिए नया शॉर्टकट मिलेगा। यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि किसने कौन-सा स्टिकर लगाया है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा Android Beta टेस्टर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।
  • WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया चैट प्रीव्यू फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी बातचीत पर देर तक टैप करके उसके हालिया मैसेज बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे। इस दौरान सामने वाले को मैसेज पढ़े जाने का ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा। नए फीचर में चैट को पिन, आर्काइव, म्यूट और डिलीट करने जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। WABetaInfo ने इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.11 में देखा है। फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग में है और आम यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
    WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है।
  • WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
    WhatsApp ने यूजर्स की अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। अब एक WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkeys जोड़ी जा सकेंगी, जिससे अलग-अलग डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा होगा। इसके अलावा Two-Step Verification में सिर्फ 6 Digit PIN की जगह ज्यादा मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल करैक्टर्स शामिल हो सकते हैं। WhatsApp ने अनजान कॉल्स के लिए भी नया अपडेट दिया है। Android यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर उसके देश और कॉमन WhatsApp ग्रुप जैसी एक्स्ट्रा डिटेल्स दिखाई जा सकती है।
  • वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
    WhatsApp ने Group Chats के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls में End Time सेट करने, वोटर की पहचान छिपाने और 15 मिनट तक Poll एडिट करने जैसे नए विकल्प जोड़े हैं। इसके अलावा बड़े ग्रुप्स में @all मेंशन का इस्तेमाल अब केवल एडमिन कर सकेंगे और यूजर्स चाहें तो इसकी नोटिफिकेशन भी म्यूट कर सकते हैं। WhatsApp ने मौजूदा ग्रुप से सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप बनाने की सुविधा भी शुरू की है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद ग्रुप चैट को अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाना है।
  • WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
    WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए एक खास फीचर रोलआउट किया है। अब iPad पर WhatsApp चलाने के लिए आपको फोन की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अब सीधे साइनअप कर सकते हैं। इसी के साथ अब यूजर्स Status म्यूजिक भी शेयर कर सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को आईपैड पर WhatsApp के लिए फोन के साथ कनेक्ट रहना पड़ता था।
  • WhatsApp बैकअप खा रहा है स्टोरेज? खत्म होगी टेंशन, ऐप में आएगा Cloud स्पेस फीचर!
    WhatsApp जल्द ही अपना Cloud Backup फीचर पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे Android और iPhone यूजर्स Google Drive और iCloud के अलावा WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे। शुरुआत में 2GB फ्री स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जबकि भविष्य में पेड प्लान्स भी आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैकअप में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगी, जिससे यूजर्स का डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
    WhatsApp इस साल के आखिर तक Username फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले भारत सरकार इसके रोलआउट को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार को चिंता है कि इस फीचर की मदद से फर्जी पहचान (Impersonation) और साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए नया कानून भी लाया जा सकता है। दूसरी ओर, एक्सपर्ट्स का कहना है कि Username फीचर से मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत कम होगी, लेकिन इससे Name Squatting और फर्जी अकाउंट्स का जोखिम भी बढ़ सकता है।
  • WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
    WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर Username फीचर की घोषणा कर दी है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहली बार चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ Username के जरिए संपर्क कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, Username रिजर्वेशन अगले हफ्ते से शुरू होगा, जबकि फीचर इस साल सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। WhatsApp में कोई पब्लिक Username डायरेक्टरी नहीं होगी और लोग तभी संपर्क कर पाएंगे, जब उन्हें आपका सही Username पता होगा। कंपनी Username Generator और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Username Key फीचर पर भी काम कर रही है।
  • WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए Voice Message Widget फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android 2.26.24.2 अपडेट में देखा गया है। नए विजेट की मदद से यूजर्स सीधे फोन की होम स्क्रीन से वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे और उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर एक साथ कई लोगों को वॉइस मैसेज भेजने का सपोर्ट भी दे सकता है। इसके अलावा WhatsApp वॉइस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर करने का विकल्प भी दे सकता है। फिलहाल फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है।
  • अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी View-Once Text Messages फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे, जैसा कि फिलहाल फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
    WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर शुरू किया है। यूजर्स अब प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज सीधे WhatsApp के माध्यम से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चैट कर रहे हैं और इसी बीच आपको मोबाइल रीचार्ज करवाना हो तो व्हॉट्सऐप के अंदर से ही अब रीचार्ज भी हो जाएगा।

Whatsapp New Feature - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »