• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • वाइबर में जिफ इमेज भेजना हुआ संभव, बैकअप व रीस्टोर फ़ीचर भी दिया गया

वाइबर में जिफ इमेज भेजना हुआ संभव, बैकअप व रीस्टोर फ़ीचर भी दिया गया

वाइबर में जिफ इमेज भेजना हुआ संभव, बैकअप व रीस्टोर फ़ीचर भी दिया गया
विज्ञापन
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाइबर ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए अपडेट जारी किया है जिसमें कई नई फ़ीचर मौजूद हैं। इस अपडेट के मुख्य आकर्षण जिफ इमेज सपोर्ट और बैकअप-रीस्टोर फ़ीचर हैं।

नए अपडेट के बाद यूज़र टेक्स्ट हिस्ट्री को मैनुअली सेव कर पाएंगे, यानी भविष्य में किसी कारणवश ऐप रीइंस्टॉल करने की स्थिति में सारे मैसेज को फिर से स्टोर करना संभव होगा। ब्लॉग में लिखा है, "वाइबर आईओएस और एंड्रॉयड के लेटेस्ट अपडेट के बाद यूज़र टेक्स्ट मैसेज हिस्ट्री को क्लाउड सर्विस (आईक्लाउड या गूगल ड्राइव) पर सेव कर पाएंगे। वे बाद में इसी फोन नंबर पर रीस्टोर भी कर पाएंगे। चाहे उस नंबर को किसी और डिवाइस पर ही एक्टिवेट ही क्यों ना किया जा रहा हो, बस ऑपरेटिंग सिस्टम अलग नहीं होना चाहिए।"

सबसे अहम फ़ीचर होगा जिफ इमेज सपोर्ट। मैसेंजर की तरह अब यूज़र वाइबर में भी बातचीत के दौरान जिफ इमेज भेज पाएंगे।

इसके अलावा ऐप में मनी ट्रांसफर के लिए वेस्टर्न यूनियन टेक को इंटिग्रेट किया गया है। इस सेवा का फायदा 200 देशों के यूज़र उठा पाएंगे। यूज़र अब इन देशों में वेस्टर्न यूनियन एजेंट को कैश भेज पाएंगे। 50 देशों में तो बैक अकाउंट में भी कैश भेजना संभव होगा। आईओएस यूज़र के लिए ऐप्पल वॉच ओएस सपोर्ट भी दिया गया है। अब ऐप्पल के स्मार्टवॉच पर भी इस ऐप को चलाना संभव होगा।

कुछ दिनों पहले ही वाइबर ने विंडोज 10 डिवाइस के लिए यूनिवर्सल ऐप पेश किया था। ध्यान रहे कि वाइबर को सबसे अहम चुनौती व्हाट्सऐप से मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Facebook Messenger, GIF support, iOS, Viber, Whatsapp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »