• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk की लीडरशिप में Twitter सुरक्षित नहीं, कंपनी के पूर्व सेफ्टी हेड ने किया खुलासा

Elon Musk की लीडरशिप में Twitter सुरक्षित नहीं, कंपनी के पूर्व सेफ्टी हेड ने किया खुलासा

Roth ने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump के ट्विटर एकाउंट को पिछले वर्ष ब्लॉक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

Elon Musk की लीडरशिप में Twitter सुरक्षित नहीं, कंपनी के पूर्व सेफ्टी हेड ने किया खुलासा

कंपनी के पास सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है

ख़ास बातें
  • Roth ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दिया था
  • मस्क ने ट्रंप के ट्विटर एकाउंट को बहाल कर दिया है
  • Trump पर बैन लगाने को मस्क बड़ी गलती मानते हैं
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के पूर्व सेफ्टी हेड Yoel Roth का मानना है कि यह नए मालिक Elon Musk की लीडरशिप में ट्विटर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। Roth ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दिया था। 

हालांकि, मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद Roth ने ट्वीट कर कहा था कि मस्क के तहत इस प्लेटफॉर्म की सेफ्टी में सुधार हुआ है। Knight Foundation कॉन्फ्रेंस के दौरान एक इंटरव्यू में Roth से पूछा गया कि क्या अपने विचार पर वह बरकरार हैं, इस पर उनका कहना था, "नहीं।" ट्विटर को कई वर्षों तक मुश्किल फैसले लेने में मदद करने वाले Roth ने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump के ट्विटर एकाउंट को पिछले वर्ष ब्लॉक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस्तीफा देने से इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों की संख्या घटी है। मस्क ने ट्रंप के ट्विटर एकाउंट को बहाल कर दिया है। 

Trump पर बैन लगाने को मस्क बड़ी गलती मानते हैं। ट्विटर ने अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप के समर्थकों की ओर से किए गए हमले के बाद यह बैन लगाया था। मस्क ने कहा कि इस गलती को सुधारने की जरूरत थी। इसके साथ ही उनका कहना है कि ट्विटर पर हिंसा को उकसाने वाली पोस्ट्स पर रोक जारी रहेगी। 

मस्क ने एक ट्वीट में कहा था, "ट्विटर ने उनके एकाउंट को बैन करने में की गई बड़ी गलती को सुधारा है। यह बैन कानून या सर्विस की शर्तों के किसी उल्लंघन के बिना लगाया गया था। एक मौजूदा प्रेसिडेंट को प्लेटफॉर्म से हटाने से अमेरिका की आधी जनसंख्या के ट्विटर पर भरोसे को कमजोर किया गया था।" इससे पहले उन्होंने इसे बहाल करने से जुड़ा एक पोल कराया था जिसमें आधे से कुछ अधिक लोगों ने एकाउंट बहाल करने के लिए सहमति दी थी। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिडेंट का चुनाव दोबारा लड़ने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि उनकी ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रंप के ट्विटर एकाउंट पर पिछले वर्ष की शुरुआत में 8.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे। रिपब्लिकन पार्टी की एक मीटिंग में ट्रंप से ट्विटर पर वापसी के बारे में पूछने पर उनका कहना था, "मुझे इसके लिए कोई कारण नहीं दिखता।" उन्होंने बताया कि वह अपने ऐप Truth Social के साथ बरकरार रहेंगे। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »