• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया चैट प्रीव्यू फीचर तैयार कर रहा है। इसकी मदद से किसी बातचीत को खोले बिना ही उसके नए मैसेज पढ़े जा सकेंगे। खास बात यह है कि ऐसा करने पर सामने वाले को ब्लू टिक भी नहीं जाएगा।

WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Photo Credit: Pexels

WhatsApp के नए फीचर से बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज

ख़ास बातें
  • WhatsApp Android में बिना चैट खोले मैसेज पढ़ने का फीचर आएगा
  • मैसेज प्रीव्यू देखने पर सामने वाले को ब्लू टिक नहीं जाएगा
  • चैट को पिन, आर्काइव, म्यूट और डिलीट करने के ऑप्शन मिलेंगे
विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से बिना चैट खोले ही नए मैसेज पढ़े जा सकेंगे। अभी Android फोन में किसी चैट पर देर तक टैप करने पर उसे चुनने, पिन करने या आर्काइव करने जैसे ऑप्शन मिलते हैं। लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को उसी जगह उस बातचीत के नए मैसेज का प्रीव्यू भी दिखाई देगा। खास बात यह है कि इस तरह मैसेज पढ़ने पर सामने वाले को ब्लू टिक नहीं जाएगा। WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। फिलहाल यह शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

WhatsApp के इस नए फीचर को WABetaInfo ने Android के बीटा वर्जन 2.26.44.11 में देखा है। इसके तहत यूजर को किसी बातचीत पर देर तक टैप करना होगा। ऐसा करने पर चैट के ऊपर एक छोटा प्रीव्यू कार्ड दिखाई देगा। इसमें उस बातचीत के हालिया मैसेज पढ़े जा सकेंगे। यानी किसी का मैसेज देखने के लिए पूरी चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी।

इस फीचर की एक और खास बात यह है कि प्रीव्यू में मैसेज पढ़ने पर सामने वाले को Read Receipt यानी ब्लू टिक नहीं जाएगा। मैसेज तभी पढ़ा हुआ माना जाएगा, जब यूजर सामान्य तरीके से उस चैट को खोलेगा। यह उन लोगों के लिए काम का फीचर हो सकता है, जो मैसेज पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन तुरंत जवाब नहीं देना चाहते। अभी Android यूजर्स को किसी चैट पर देर तक टैप करने पर केवल उसे चुनने और कुछ दूसरे काम करने के विकल्प मिलते हैं।

नए फीचर के साथ WhatsApp चैट के लिए कई ऑप्शन देगा। प्रीव्यू कार्ड के नीचे आने वाले मेन्यू से यूजर किसी बातचीत को पिन, आर्काइव, म्यूट या डिलीट कर सकेंगे। इसके अलावा मैसेज को बिना खोले रीड या अनरीड भी मार्क किया जा सकेगा। वहीं, More Options में चैट लॉक करने, उसे किसी लिस्ट में जोड़ने, चैट की जानकारी देखने और फोन की होम स्क्रीन पर उसका शॉर्टकट बनाने जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

WhatsApp के iPhone ऐप में पहले से ही इसी तरह का चैट प्रीव्यू फीचर मौजूद है। वहां भी किसी बातचीत पर देर तक टैप करने पर हालिया मैसेज एक अलग विंडो में दिखाई देते हैं। हालांकि, iPhone पर इस प्रीव्यू विंडो में ऊपर-नीचे स्क्रॉल नहीं किया जा सकता। Android में आने वाले नए फीचर की खासियत यह होगी कि यूजर प्रीव्यू कार्ड के अंदर स्क्रॉल करके पुराने मैसेज भी देख सकेंगे।

फिलहाल WhatsApp का यह फीचर अभी तैयार नहीं हुआ है और इसे सार्वजनिक बीटा टेस्टिंग के लिए भी जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने इसकी उपलब्धता को लेकर कोई तारीख नहीं बताई है। ऐसे में Android यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यह भी ध्यान रखना होगा कि टेस्टिंग के दौरान दिखने वाले फीचर्स में बदलाव हो सकता है और जरूरी नहीं कि हर फीचर अंतिम अपडेट में शामिल किया जाए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  7. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  8. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  10. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »