Google Maps के Ask Maps फीचर में नए AI अपडेट्स आए हैं। अब इसकी मदद से कई दिनों की Road Trip का प्लान तैयार कर सकेंगे। साथ ही रेस्टोरेंट खोजने, ट्रैफिक की जानकारी और अपॉइंटमेंट ढूंढने में भी मदद मिलेगी।
Photo Credit: Google
Google Maps का Ask Maps AI अब ट्रैवल प्लानिंग और अपॉइंटमेंट खोजने में करेगा मदद
Google Maps का इस्तेमाल अब सिर्फ रास्ता खोजने या ट्रैफिक देखने तक सीमित नहीं रहने वाला है। कंपनी ने अपने AI फीचर Ask Maps में कई नए अपडेट्स पेश किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स पूरी Road Trip की प्लानिंग कर सकेंगे। इतना ही नहीं, AI रास्ते में रेस्टोरेंट और घूमने की जगहें जोड़ने, ट्रैफिक की जानकारी देने और पहले से सेव की गई जगहों में सर्च करने में भी मदद करेगा। Google ने कुछ ऐसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिनसे आसपास की सर्विसेज के लिए अपॉइंटमेंट खोजने और लोकल बिजनेस को कॉल करने का काम आसान होगा।
Google ने सोमवार, 16 नवंबर को इन नए फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Ask Maps की मदद से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टम ट्रैवल प्लान तैयार कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर कोई तीन दिन की Road Trip पर जाना चाहता है और रास्ते में कोस्टल हाइक्स या समुद्र किनारे रेस्टोरेंट जाना चाहता है, तो वह Ask Maps को सामान्य भाषा में अपनी पसंद बता सकता है। इसके बाद AI हर दिन का अलग शेड्यूल तैयार करेगा। इसमें सभी स्टॉप के लिए मैप पर नंबर वाले पिन और जरूरी टिप्स भी मिलेंगी। तैयार प्लान को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने के अलावा Desktop पर Google Docs में Export भी किया जा सकेगा।
Ask Maps की मदद से यात्रा शुरू होने के बाद भी शेड्यूल में बदलाव किया जा सकेगा। यूजर अपनी पुरानी आइटेनरी को चैट हिस्ट्री में मौजूद 'Itinerary' बैज से खोल सकते हैं। यहां उन्हें लाइव ट्रैफिक, किसी जगह के खुलने का समय और अगले स्टॉप से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर रास्ते में कोई सीनिक व्यूपॉइंट या लंच के लिए रेस्टोरेंट जोड़ना हो, तो AI को कहकर ऐसा किया जा सकेगा। इसके अलावा डायरेक्शन्स में 'Know Before You Go' टिप्स के जरिए पार्किंग, EV चार्जिंग स्टेशन, मौसम, टोल और संभावित देरी की जानकारी भी मिलेगी।
Google ने Ask Maps में Agentic AI क्षमताएं भी जोड़ी हैं। अब यूजर आसपास ब्यूटी सर्विस, पेट केयर, ऑटो रिपेयर और होम रिपेयर जैसी सर्विसेज के लिए अपॉइंटमेंट खोज सकेंगे। इसके लिए सिर्फ यह बताना होगा कि उन्हें किस समय और किस तरह की सर्विस चाहिए। Ask Maps आसपास के बिजनेस में उपलब्ध स्लॉट दिखाएगा और जरूरत पड़ने पर लोकल बिजनेस को कॉल भी कर सकेगा। इसके अलावा यूजर अपनी Saved Lists में मौजूद जगहों को भी AI से खोज सकेंगे। मसलन, पांच लोगों के लिए अगले 30 मिनट में टेबल उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट के बारे में पूछा जा सकता है। Ask Maps सेव की गई जगहों में उपलब्धता चेक करके जानकारी देगा।
Google के मुताबिक, ये नए अपडेट Android और iOS पर रोलआउट किए जा रहे हैं। Ask Maps का विस्तार यूरोप के 30 नए देशों में भी किया जा रहा है, जिनमें स्पेन, जर्मनी और ब्रिटेन शामिल हैं। इस विस्तार के बाद यह फीचर दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। हालांकि, Travel Itinerary और Saved Lists Search की सुविधा उन सभी जगहों पर मिलेगी जहां Ask Maps उपलब्ध है, जबकि 'Know Before You Go' और Appointment Search की शुरुआत फिलहाल अमेरिका से हो रही है। दूसरे क्षेत्रों में इन फीचर्स की उपलब्धता को लेकर Google ने अभी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ