• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर फोटो डाउनलोड करते ही उड़ गए 2 लाख रुपये, इस खतरनाक स्कैम से कैसे बचें?

WhatsApp पर फोटो डाउनलोड करते ही उड़ गए 2 लाख रुपये, इस खतरनाक स्कैम से कैसे बचें?

ये स्कैम दरअसल एक तरह की टेक्निक ‘स्टेगनोग्राफी’ पर आधारित है, जिसमें खतरनाक मैलवेयर किसी नॉर्मल दिखने वाली इमेज फाइल में छुपा होता है।

WhatsApp पर फोटो डाउनलोड करते ही उड़ गए 2 लाख रुपये, इस खतरनाक स्कैम से कैसे बचें?

Photo Credit: WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर एक इमेज डाउनलोड करने के तुरंत बाद अकाउंट से पैसे निकल गए
  • ये स्कैम दरअसल एक तरह की टेक्निक ‘स्टेगनोग्राफी’ पर आधारित है
  • इसमें खतरनाक मैलवेयर किसी नॉर्मल दिखने वाली इमेज फाइल में छुपा होता है
विज्ञापन
हाल ही में एक 28 वर्षीय व्यक्ति को WhatsApp पर एक सिंपल फोटो डाउनलोड करना भारी पड़ गया। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है, जहां पीड़ित को एक अनजान नंबर से WhatsApp पर किसी व्यक्ति की पहचान पूछते हुए एक इमेज भेजी गई। शुरुआत में तो उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बार-बार कॉल आने के बाद जब उन्होंने वह फोटो खोल ली, तो असली झटका यहीं से शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद उनके बैंक अकाउंट से करीब 2 लाख रुपये निकल चुके थे।

ये स्कैम दरअसल एक तरह की टेक्निक ‘स्टेगनोग्राफी' पर आधारित है, जिसमें खतरनाक मैलवेयर किसी नॉर्मल दिखने वाली इमेज फाइल में छुपा होता है। यूजर जैसे ही फोटो को डाउनलोड करता है, वायरस मोबाइल में एक्टिव हो जाता है और बैकग्राउंड में यूजर की पर्सनल डिटेल्स, OTP और बैंकिंग डेटा को स्कैमर्स तक पहुंचा देता है।

इस व्यक्ति के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़ित प्रदीप जैन को सुबह-सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया, उसके बाद उसी नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें तस्वीर और एक सवाल था "क्या आप इस व्यक्ति को जानते हैं?" उन्होंने पहले तो मैसेज को अनदेखा किया लेकिन बार-बार कॉल आने के बाद उन्होंने हार मान ली। दोपहर करीब 1:35 बजे उन्होंने तस्वीर डाउनलोड की। कुछ ही मिनटों में उनके बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह लेनदेन हैदराबाद स्थित एक एटीएम के जरिए हुआ। 

हैरानी की बात यह रही कि जब बैंक ने लेनदेन की पुष्टि करने की कोशिश की, तो स्कैमर्स ने कॉल के दौरान प्रदीप जैन की आवाज की नकल कर ली।

अब भले ही यह केस कुछ हफ्ते पुराना हो चुका हो, लेकिन इसका तरीका नया है और खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए जानना जरूरी है कि ऐसे स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें।
 

WhatsApp इमेज स्कैम से बचने के लिए क्या करें?

अनजान नंबर से आया कोई भी मैसेज या फोटो न खोलें: अगर कोई अजनबी आपकी पहचान पूछते हुए इमेज भेजता है, तो उसे तुरंत डिलीट करें।

ऑटो-डाउनलोड बंद करें: WhatsApp सेटिंग्स में जाकर Media Auto-Download को बंद करें ताकि कोई भी फाइल खुद से डाउनलोड न हो।

बैंकिंग ऐप्स में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ऑन रखें: जैसे कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) और बायोमेट्रिक लॉक।

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी रखें: WhatsApp पर आए मैसेज में कोई लिंक हो, तो पहले गूगल पर चेक करें या जानकार से सलाह लें।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »