सैमसंग पे अगले साल भारत में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग पे अगले साल भारत में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • ख़बरें हैं कि सैमसंग पे की भारत में टेस्टिंग चल रही है
  • सैमसंग इंडिया ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
  • सैमसंग पे, मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन के साथ आता है
विज्ञापन
हाल ही में देश में नोटबंदी का ऐलान किया गया और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए यह एक अच्छी ख़बर रही है। कैश में कमी के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन भुगतान को तवज़्जो दे रहे हैं और टेक कंपनियां कैश की कमी को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। सैमसंग इस लिस्ट में नया नाम हो सकती है। क्योंकि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा अपने मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म सैमसंग को अगले साल की पहली छमाही में भारत में पेश करने की ख़बरें हैं।

सैममोबाइल के मुताबिक, सैमसंग अभी भारत में अपने सैमसंग पे मोबाइल पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। और उम्मीद है कि इस सर्विस को 2017 के पहली छमाही तक लॉन्च कर दिया जाएगा। एनएफसी सपोर्ट के अलााव सैमसंग पे, मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (एमएसटी) सपोर्ट के साथ आता है। इसके जरिए उन सभी आउटलेट पर पेमेंट किया जा सकता है जो कार्ड-स्वैपिंग प्रक्रिया ऑफर करते हैं।

भारत में यह यह पेमेंट विकल्प ख़ासा काम का साबित हो सकता है क्योंकि अभी भी यहां अधिकतर दुकानों पर एनएफसी के जरिए भुगतान की सुविधा नहीं है।  हाल ही में विभिन्न मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी और अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांज़ेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी द्वारा सैमसंग पे को भारत में लॉन्च करने का यह एकदम सही समय है।

हालांकि, अभी दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने सैमसंग पे को जारी करने या इसकी टेस्टिंग के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसलिए हम आपको इन ख़बरों को पूरी तरह भरोसा ना करें। बहरहाल, गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने ब्रिटेन में सैमसंग पे के लॉन्च को 2017 तक टाल दिया है। और भारत में भी कंपनी की योजना अगले साल में पहली छमाही में सैमसंग पे लॉन्च करने की हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »