नोटबंदी की मार पेटीएम के लिए लाई बहार

नोटबंदी की मार पेटीएम के लिए लाई बहार
ख़ास बातें
  • पेटीएम भुगतान लेन-देन में 200 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है
  • पेटीएम ऐप को गूगल प्ले स्टोर या आईट्यून्स से डाउनलोड किया जा सकता है
  • बता दें कि पेटीएम पेमेंट वॉलेट है
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के कुछ ही दिनों के भीतर मोबाइल भुगतान और व्यापार प्लेटफॉर्म पेटीएम ने दिल्ली-एनसीआर में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की है।

पेटीएम भुगतान लेन-देन में 200 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है और बड़ी संख्या में व्यापारी अब इससे जुड़ गए हैं। पेटीएम ऐप को गूगल प्ले स्टोर या आईट्यून्स से डाउनलोड किया जा सकता है और सेकेंडों में इस ऐप के माध्यम से मोबाइल फोन से भुगतान किया जा सकता है। पेटीएम के ग्राहक अपने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) स्वीकृत पेटीएम वॉलेट से सरलतापूर्वक किसी का क्यूआर कोड स्कैन करके या पेटीएम ऐप में उनका मोबाइल नंबर प्रविष्ट करके उन्हें भुगतान कर सकते हैं।

पेटीएम की उपमहाप्रबंधक सोनिया धवन ने बताया, "चूंकि दिल्ली एनसीआर के उपभोक्ताओं के पास नकद खत्म हो गए हैं, इसलिए उन्होंने एटीएम के बाहर घंटों तक लंबी कतारों पर खड़े रहने के स्थान पर पेटीएम का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। चाहे चांदनी चौक में किसी खाने के ठेले पर स्वादिष्ट कबाब के मजे उठाने हो, मॉल्स पर खरीददारी करनी हो या फिर किसी किराना की दुकान से सामान लेना हो। पूरी दिल्ली के उपभोक्ता अब पेटीएम के विविध उपयोगों की क्षमता को समझ रहे हैं।"

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Digital Wallets, Demonetisation, Internet, Apps, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »