प्रिज़्मा आईओएस ऐप में आया यह खास ऑफलाइन फ़ीचर

प्रिज़्मा आईओएस ऐप में आया यह खास ऑफलाइन फ़ीचर
विज्ञापन
यह एक जाना-पहचाना तथ्य है कि इंडस्ट्री में ऐप अपडेट हमेशा उचित तरीके नहीं की जाती हैं। कुछ डेवलेपर अनुचित अपडेट के चलते अपने ऐप को नुकसान पहुंचने की वजह सेयूज़र की विश्वसनीयता भी खो देते है। इसीलिए जब ऐप अपडेट सही तरीके से हों तो डेवलेपर तारीफ के पात्र होते ही हैं। और लगता है कि नए अपडेट के साथ ही प्रिज़्मा के डेवलेपर भी सही रास्ते पर हैं। इस लोकप्रिय फोटो फिल्टर ऐप में नए अपडेट से बहु-प्रतीक्षित ऑफलाइन फीचर मिल गया है।

आईओएस के लिए प्रिज़्मा वी2.4 ऐप स्टोर पर पहले ही उपलब्ध है। अब इस ऐप से तस्वीरों को ऑफलाइन रहकर भी पेंटिंग में बदला जा सकता है। और उम्मीद के मुताबिक ही तस्वीरों को फिल्टर करने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा तेजी से होती है। इससे पहले इसी महीने आई अपडेट से ऐप सर्वर से तस्वीरों को तेजी से फिल्टर करता है।  

अब तस्वीरों को फिल्टर करने के लिए ऐप्लिकशन में सर्वर से कनेक्ट ना होने की वजह से डेटा के साथ-साथ समय भी बचता है। गौर करने वाली बात है कि फिल्टर होने में लगने वाला समय अलग-अलग डिवाइस में अलग-अलग होगा। वर्ज के साथ बातचीत में प्रिज़्मा के डेवलेपर ने बताया कि फिलहाल ऑफलाइन फंक्शनालटी के लिए सभी फिल्टर ऑफर नहीं किए गए हैं।

अगर अब आप यह सोच रहे हैं कि सर्वर का क्या होगा, तो हम आपको बता दें कि द नेक्स्ट वेब के अनुसार, इनका इस्तेमाल वीडियो प्रोसेस करने के लिए किया जाएगा। प्रिज़्मा डेवलेपर पिछले काफी समय से ऐप में वीडियो-फिल्टर विकल्प देने की बात कह रहे हैं और अब इमेज प्रोसेस करने के लिए इन सर्वर की जरूरत नहीं है इसलिए यहां से वीडियो रेंडर का काम किया जा सकेगा।

इस अपडेट से इशारा मिलता है कि ऐप में जल्द ही वीडियो फीचर मिलेगा। डेवलेपर ने एंड्रॉयड प्रिज़्मा ऐप में ऑफलाइन फीचर के 'बहुत जल्द' आने की बात भी कही।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prisma Update, Prisma iOS, Prisma App, Apps, Apple
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »