प्रिज़्मा ऐप से जल्द ही वीडियो को दे पाएंगे अनोखे लुक

प्रिज़्मा ऐप से जल्द ही वीडियो को दे पाएंगे अनोखे लुक
ख़ास बातें
  • ऐप को आईओएस डिवाइस पर 65 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है
  • फेसबुक द्वारा प्रिज़्मा के अधिग्रहण की खबरें हैं
  • इस ऐप में फिलहाल 30 इमेज इफेक्ट मिलते हैं
विज्ञापन
फोटो एडिटिंग ऐप प्रिज़्मा ने बुहत थोड़े से समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। जून में ऐप के रिलीज होने के बाद से अब तक इस ऐप से 65 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें पेंटिंग में बदली जा चुकी हैं। और अब प्रिज़्मा लैब्स वीडियो में भी पेंटिंग इफेक्ट सपोर्ट देने पर काम कर रही है। यह भी खबर है कि प्रिज़्मा लैब्स के सह-संस्थापक एलेक्सी मूसीनकोव ने फेसबुक के साथ सिलिकॉन वैली में एक मीटिंग की। इसके बाद से प्रिज़्मा के अधिग्रहण की चर्चा भी जोरों पर है।

मोइसीनकोव ने खुद ब्लूमबर्ग को बताया कि कंपनी एक ऐसे टूल पर काम कर रही है जिससे छोटी वीडियो क्लिप में भी तस्वीरों की तरह ही आर्ट इफेक्ट दिया जा सकेगा। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीक तैयार हो चुकी है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसके जारी होने की उम्मीद है। कॉमर्शियल लॉन्च से पहले कंपनी को अभी वीडियो सपोर्ट के लिए अपने कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने की जरूरत है।

मोइसीनकोव ने फेसबुक के साथ हुई अपनी मीटिंग के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिलिकॉन वैली कंपनी को प्रमोट करने के लिए गए था।

प्रिज़्मा ऐप के रिलीज होने के बाद से अब तक इसे आईओएस डिवाइस पर करीब 16.5 मिलियन बार डाउनलो़ड किया जा चुका है। इसी हफ्ते एंड्रॉयड पर रिलीज होने के बाद इस ऐप को हर दिन 2 मिलियन बार डाउनलोड किया जा रहा है। फिलहाल, प्रिज़्मा पर मुफ्त में 30 इमेज इफेक्ट उपलब्ध हैं जिनसे इसी तस्वीर को स्टायलिश आर्ट वर्क में बदला जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, Prisma, Prisma App, Prisma Filters

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »