पेटीएम ऐप में आया उबर कैब बुक करने का फ़ीचर

पेटीएम ऐप में आया उबर कैब बुक करने का फ़ीचर
ख़ास बातें
  • अब उबर कैब बुक करने की सुविधा पेटीएम ऐप में भी मौज़ूद रहेगी
  • पेटीएम ऐप के बुक ऑन पेटीएम सेक्शन के अंदर उबर को लिस्ट किया गया है
  • इस पर टैप करने के बाद वे सीधे ही उबर ऐप में डायरेक्ट कर दिए जाएंगे
विज्ञापन
उबर और पेटीएम ने गुरुवार को साझेदारी की जानकारी दी है। अब उबर कैब करने की सुविधा पेटीएम ऐप में भी मौज़ूद रहेगी।

पेटीएम ऐप यूज़र अब ऐप के बुक ऑन पेटीएम सेक्शन के अंदर उबर की लिस्टिंग देख पाएंगे। इस पर टैप करने के बाद वे सीधे ही उबर ऐप में डायरेक्ट कर दिए जाएंगे। और यहां पर राशि के भुगतान का विकल्प पेटीएम होगा। कंपनियों ने कहा कि यूज़र अपने लोकेशन से सीधा उबर कैब बुक कर सकेंगे।

उबर ने प्रेस बयान में कहा, "पेटीएम कैशलेस अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है। हम पेटीएम ऐप में उबर की इंटिग्रेशन की जानकारी देते हुए बेहद ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अब हमारे राइडर के लिए कैब बुक करना पहले की तुलना में और आसान होगा।"
 
uber

उबर ने पिछले हफ्ते ही भारत में उबरहायर फ़ीचर को लॉन्च किया था। इसकी मदद से यूज़र 12 घंटे के लिए कैब बुक कर सकेंगे। इस फ़ीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए यूज़र को अपने मोबाइल में उबर ऐप खोलना होगा फिर स्लाइड करके उबरहायर विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद यूज़र को अपना पिकअप लोकेशन बताना होगा और राइड बुक करना होगा।

उबरहायर का न्यूनतम किराया 449 से 649 रुपये के बीच है। इस राशि का भुगतान करके यूज़र 30 किलोमीटर तक उबर कैब सेवा का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके बाद यूज़र को हर मिनट के लिए 2 रुपये देना होगा और प्रति किलोमीटर 12 रुपये का चार्ज लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, Apple, India, Paytm, Uber
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »