• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पेमेंट में कटौती! Blinkit के 1000 राइडर्स ने छोड़ी कंपनी, स्विगी, जेप्टो में किया जॉइन

पेमेंट में कटौती! Blinkit के 1000 राइडर्स ने छोड़ी कंपनी, स्विगी, जेप्टो में किया जॉइन

Blinkit : डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स के विरोध के चलते दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में ब्लिंकिट के कई डार्क स्टोर और माइक्रो वेयरहाउस कुछ दिनों के लिए बंद हो गए थे।

पेमेंट में कटौती! Blinkit के 1000 राइडर्स ने छोड़ी कंपनी, स्विगी, जेप्टो में किया जॉइन

Blinkit : ब्लिंकिट के पास दिल्ली-एनसीआर में ऐसे करीब 200 गोदाम हैं, जिनकी मदद से वह 2 से 3 किमी के दायरे में कस्‍टमर्स तक डिलिवरी पहुंचाता है।

ख़ास बातें
  • ब्लिंकिट ने पेमेंट में कटौती की, तो राइडर्स ने छोड़ी कंपनी
  • प्रतिद्वंदी कंपनियों में जॉइन किया
  • प्रतिद्वंदी कंपनियों के ऑर्डर्स में भी बढ़ोतरी देखी गई
विज्ञापन
पहले ग्रोफर्स अब ब्लिंकिट (Blinkit) के नाम से पहचाना जाने वाला ग्रॉसरी डिलिवरी ऐप इन दिनों सुर्खियों में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट के करीब एक हजार डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स ने कंपनी छोड़ दी है। ये सभी स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और बीबी नाउ जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में शामिल हो गए हैं। ब्लिंकिट के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स ने यह फैसला पेआउट स्ट्रक्चर में किए गए बदलाव के विरोध में लिया है। इकॉनमिक टाइम्‍स ने इंडस्‍ट्री एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स के हवाले से यह बताया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पेआउट स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद से कंपनी के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स हड़ताल पर चले गए थे। एक हफ्ते तक उन्‍होंने विरोध जताया और फ‍िर करीब एक हजार डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स ने दूसरी कंपनियों का हाथ थाम लिया! रिपोर्ट बताती है कि ब्लिंकिट ने डिलिवरी एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स को किए जाने वाले पेमेंट में कटौती कर दी है। मिनिमम पेमेंट को 15 रुपये प्रति ट्र‍िप कर दिया है, जो पहले 25 रुपये प्रति ड‍िलिवरी फ‍िक्‍स्‍ड था और पीक आवर में 7 रुपये प्रति ट्रिप इंसेंटिव दिया जाता था।  

डिलीवरी एक्जीक्यूटिव्‍स के विरोध के चलते दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में ब्लिंकिट के कई डार्क स्टोर और माइक्रो वेयरहाउस कुछ दिनों के लिए बंद हो गए थे। कंपनी इन्‍हें दोबारा शुरू कर रही है। ब्लिंकिट के पास दिल्ली-एनसीआर में ऐसे करीब 200 गोदाम हैं, जिनकी मदद से वह 2 से 3 किमी के दायरे में कस्‍टमर्स तक डिलिवरी पहुंचाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट के पास हड़ताल से पहले दिल्ली-एनसीआर में करीब 3,000 डिलीवरी एक्जीक्यूटिव थे। उनमें से लगभग एक-तिहाई अन्य कंपनियों में शामिल हो गए हैं। यह नहीं पता कि कंपनी के पास अभी कितने एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स हैं, क्‍योंकि वह नए लोग भी जोड़ रही है। रिपोर्ट में ब्लिंकिट के एक पूर्व डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से भी बात की गई है। 

उनके मुताबिक, हमें उम्‍मीद थी कि कंपनी पुराने रेट कार्ड पर वापस आ जाएगी। ऐसा नहीं होने पर मोहम्मद जाकिर ने जेप्टो के साथ काम करना शुरू कर दिया है। ब्लिंकिट ने जिस विरोध का सामना किया, उससे प्रतिद्वंदी कंपनियों को फायदा हुआ। ईटी की ही एक और रिपोर्ट के अनुसार, हड़ताल की वजह से बिगबास्केट, जिप्टो और इंस्टामार्ट के ऑर्डर्स में 25 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। हड़ताल की वजह से जिन 100 ब्लिंकिट स्टोर्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था, वह अब खुल गए हैं। गौरतलब है कि ब्लिंकिट का मालिकाना हक जोमैटो के पास है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »