• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ओपेरा मिनी पर मिलेगा वीडियो डाउनलोड सपोर्ट, क्रिकेट व बॉलीवुड से भी रहेंगे अपडेट

ओपेरा मिनी पर मिलेगा वीडियो डाउनलोड सपोर्ट, क्रिकेट व बॉलीवुड से भी रहेंगे अपडेट

ओपेरा मिनी पर मिलेगा वीडियो डाउनलोड सपोर्ट, क्रिकेट व बॉलीवुड से भी रहेंगे अपडेट
विज्ञापन
ओपेरा ने एंड्रॉयड के लिए ओपेरा मिनी ब्राउज़र को नए फीचर और इंटिग्रेशन के साथ अपडेट किया है। ओपेरा मिनी के होम पेज पर अब भारत से जुड़ी अपडेट जैसे बॉलीवु़ड व क्रिकेट के बारे में जानकारी दिखेगी। इसके अलावा ब्राउज़र से स्मार्टफोन पर वीडियो डाउनलोड सपोर्ट भी मिलेगा।

एंड्रॉयड के लिए नए ओपेरा मिनी वर्जन में अब होम पेज पर एक नई एंटरटेनमेंट फीड दिखेगी। इसके लिए ओपेरा ने बॉलीवुड हंगामा के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा अपने होमपेज पर क्रिकेट से जुड़ी अपडेट के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ भी पार्टनरशिप की है।

ओपेरा मिनी में अब एक नया वीडियो डाउनलोड फीचर भी शामिल हो गया है। नए फीचर के आने से अब यूज़र सीधे ब्राउज़र से ही अपने डिवाइस पर वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। वीडियो पर क्लिक करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा जिसमें सेव द वीडियो का विकल्प दिखेगा। इसके बाद यूज़र सेव बटन पर क्लिक कर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए कैंसल बटन पर क्लिक कर सकते हैं। इस फीचर को कई सारी वेबसाइट जैसे व्यूक्लिप, हॉटस्टार, टाइम्स ऑफ इंडिया, डीजेपंजाब, इंडियाएमपी3, वेबम्यूज़िक और डीजेमज़ा ने इनेबल कर दिया है।

ओपेरा का कहना है कि यह फीचर वीडियो वेबसाइट के इंटिग्रेटेड मीडिया प्लेयर के बना काम करेगा। वीडियो डाउनलोड उन यूज़र के लिए खासा इस्तेमाल का है जो बिना डाटा वेस्ट किए वीडियो देखना चाहते हैं। डाउनलोड किए गए वीडियो इनबिल्ट स्टोरेज या माइक्रोएसडी कार्ड में स्टोर किया जा सकता है।

ओपेरा मिनी ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक नया फीचर 'वीडियो बूस्ट' पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »