• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मोबिक्विक ने की 8 राज्यों के 12 बिजली बोर्डों के साथ साझेदारी

मोबिक्विक ने की 8 राज्यों के 12 बिजली बोर्डों के साथ साझेदारी

मोबिक्विक ने की 8 राज्यों के 12 बिजली बोर्डों के साथ साझेदारी
विज्ञापन
मोबाइल भुगतान कंपनी मोबिक्विक ने मंगलवार को अपने आठ राज्यों के 12 बिजली बोर्डो के साथ करार की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि उसके उपभोक्ता वेबसाइट या एप का प्रयोग कर अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। मोबिक्विक का जिन राज्यों के बिजली बोर्डो के साथ करार हुआ है, वे हैं बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, मेघालय, बंगाल, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव।

एक बयान में मोबिक्विक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मृणाल सिन्हा ने कहा, "इन समझौतों के साथ अब मोबिक्विक भारत के 25 बिजली वितरण कंपनियों के बिल के भुगतान की सेवाएं देगा। यह विकास हमारे डिजिटल भुगतान को सर्वव्यापी बनाने की दृष्टि के के तहत है।"

इसमें शामिल बिजली बोर्ड भागीदारों में भागलपुर इलेक्ट्रिसिटी प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड, डीएनपीएचडी, राजस्थान विद्युत वितरण निगम, त्रिपुरा राज्य बिजली बोर्ड, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र जबलपुर, दमन और दीव बिजली, कलकत्ता विद्युत आपूर्ति, मेघालय विद्युत और ओडिशा डिस्काम हैं।

कंपनी पहले से भी बिजली वितरण कंपनियों के बिल भुगतान की सेवाएं देती रही हैं। इसमें रिलांयस इनर्जी, बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना, टाटा पॉवर दिल्ली वितरण लिमिटेड और छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobikwik, mobikwik app, app, mobikwik website

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  2. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  3. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  4. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  6. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  7. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  9. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  10. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »